रिलायंस इंडस्ट्रीज को समूह की कंपनी जियो प्लैटफार्म्स में आंशिक हिस्सेदारी खरीदने का सौदा करने वाले चार अन्य निवेशकों से कुल 30,062 करोड़ रुपये की प्राप्ति हो गई है। इससे पहले कंपनी ने बताया था कि उसे फेसबुक के साथ जियो प्लैटफार्म्स के शेयर के लिए सौदे का पैसा मिल गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को भेजी गई सूचना में कहा है कि उसने जियो प्लैटफार्म्स में अपनी 6.13 प्रतिशत हिस्सेदारी को एल कैटरटोन, दि पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड, सिल्वर लेक और जनरल एटलांटिक को बेचने का सौदा नक्की कर लिया है।
यह भी पढ़ें: दुनिया के सातवें सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी, जानें टॉप-10 धन कुबेरों की सूची
रिलायंस ने अपनी डिजिटल इकाई में अब तक कुल मिला कर 25.09 प्रतिशत हिस्सेदारी को विभिन्न हिस्सेदारों को बेचा है। इसके लिए उसने फेसबुक सहित कुल 11 निवेशकों के साथ मिलाकर 1,17,588.45 करोड़ रुपये के सौदे किए हैं। कंपनी ने सबसे पहले बड़े निवेशक फेसबुक के साथ सौदा किया। उसने फेसगुक की पूर्णस्वामित्व वाली इकाई जादू होल्डिंग्स एलएलसी से इस सौदे के लिए 43,574 करोड़ रपये प्राप्त किए। कंपनी ने इसके बाद 7 जुलाई को कहा, ''जियो प्लैटफार्म्स लिमिटेड ने जादू होल्डिंग्स को 9.99 प्रतिशत इक्विटी शेयर आवंटित कर दिए हैं।
किसने कितनी खरी हिस्सेदारी
कंपनी | डील की घोषणा | निवेश करोड़ रुपये में |
जियो में हिस्सेदारी (%) |
फेसबुक | 22 अपैल | 43574 | 9.99 |
सिल्वर लेक | 4 मई | 5655.75 | 1.15 |
विस्ता पार्टनर | 8 मई | 11367 | 2.32 |
जनरल अटलांटिक | 17 मई | 6598.38 | 1.34 |
केकेआर | 22 मई | 11367 | 2.32 |
मुबाडाला | 5 जून | 9,093.60 | 1.85 |
सिल्वर लेक | 5 जून | 4,546.80 | 0.93 |
अबु धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी | 7 जून | 5683.5 | 1.16 |
टीपीजी | 14 जून | 4,546.80 | 0.93 |
एल केटरटन | 13 जून | 1894.5 | 0.39 |
पीआईएफ | 18 जून | 11,367 | 2.32 |
इंटेल | 3 जुलाई | 1894.5 | 0.39 |
कुल | 117588.83 | 25.09 |
कंपनी ने कहा है कि उसे अब एल कैटरटॉन की इंटरस्टेलर प्लेटफार्म होल्डिंग्स प्रा. लि. ने 0.39 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 1,894.50 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। वहीं जियो प्लैटफार्म्स की 2.32 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए दि पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड ने 11,367 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। कंपनी में सिल्वर लेक की इकाइयों -- एसएलपी रेडवुड होल्डिंग्स प्रा. लि. और एसएलपी रेडवुड को-इन्वेस्ट (डीई) एल.पी. ने 2.08 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 10,202.55 करोड़ रुपये लगाए हैं। जियो प्लैटफार्म्स में जनरल अटलांटिक सिंगापुर जेपी प्रा. लि. ने 6,598.38 करोड़ रुपये में 1.34 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है।