GDP में सबसे बड़ी गिरावट, नौकरी, गरीबी और विकास के लिए क्या हैं इसके मायने? 

Sep 01, 2020 07:38 pm ISTSudhir Jha ब्लूमबर्ग, नई दिल्ली
share

कोरोना वायरस महामारी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को वह दिन दिखला दिया है जिसकी एक साल पहले तक कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के पिछले तिमाही के आंकड़ों ने अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन...

GDP में सबसे बड़ी गिरावट, नौकरी, गरीबी और विकास के लिए क्या हैं इसके मायने? 

कोरोना वायरस महामारी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को वह दिन दिखला दिया है जिसकी एक साल पहले तक कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के पिछले तिमाही के आंकड़ों ने अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर का बनाने के पीएम नरेंद्र मोदी के लक्ष्य को लगभग पहुंच से बाहर कर दिया है।

जून तिमाही में पिछले साल के मुकाबले 23.9 पर्सेंट की गिरावट दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है। नोमुरा होल्डिंग्स इंक जैसे बैंक ने पूरे साल के लिए के जीडीपी अनुमान को बदलकर -10.8% कर दिया है। एक बार फिर फोकस सरकार और केंद्रीय बैंक पर है कि विकास दर को तेजी देने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

भारत के लॉन्ग टर्म ग्रोथ पर क्या होगा असर?
कुछ सालों पहले भारत 8 फीसदी तक ग्रोथ रेट हासिल करने में कामयाब रहा था। लेकिन इसके बाद नॉन बैंकिंग फाइनेंस सेक्टर में संकट और उपभोग में कमी से विकास दर में गिरावट दर्ज की जा रही थी। अर्थव्यवस्था को मौजूदा नुकसान कोरोना वायरस महामारी की वजह से हुआ है, जो बीमारी की मौजूदगी के बाद तक बना रहेगा। बैंक उधार देने को लेकर सावधानी बरत रहे हैं, उन्हें फंसे कर्ज में वृद्धि का डर है, जबकि व्यवसायों ने उधार और निवेश पर अंकुश लगाया है, जिससे मांग में कमी आई है।

एचएसबीसी होल्डिंग्स पीएलसी मुंबई में चीफ इंडिया इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी मानते हैं कि महामारी अपने पीछे अर्थव्यवस्था पर दाग छोड़ जाएगा। संभावित विकास 5% तक गिर सकता है, जोकि वायरस के प्रकोप से पहले 6 पर्सेंट था। ड्यूश बैंक एजी के चीफ इंडिया इकोनॉमिस्ट कौशिक दास का अनुमान है कि संभावित विकास दर पहले के 6.5%-7% से गिरकर 5.5%-6% पर्सेंट तक आ सकती है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चीफ इकोनॉमिस्ट सौम्य कांति घोष कहते हैं कि पिछली मंदियों का अनुभव बताता है कि वास्तविक आर्थिक गतिविधियों को पिछले सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने में 5-10 साल का समय लगता है। 
 
नौकरी और गरीबी के लिए क्या हैं इसके मायने?
5 पर्सेंट ग्रोथ रेट के साथ भी भारतीय अर्थव्यवस्था में हर साल कार्यबल में जुड़ने वाले 1 करोड़ से अधिक युवाओं के लिए पर्याप्त नौकरियां नहीं पैदा हो रही थीं। महामारी ने नौकरियों को खत्म कर दिया है और करोड़ो लोगों को गरीबी में धकेल दिया है। एक प्राइवेट थिंक टैंक सेंटर ऑफ मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी का अनुमान है कि अप्रैल से जुलाई के बीच 1.89 करोड़ वेतनभोगी भारतीयों या कुल कार्यबल के 21 फीसदी की नौकरी छिन गई। इसके अलावा 70 लाख दैनिक वेतन भोगी जैसे फेरी वाले, सड़क किनारे सामान बेचने वाले विक्रेता या कंस्ट्रक्शन वर्कर्स का भी रोजगार छिन गया। विश्व बैंक का अनुमान है कि 1.2 करोड़ भारतीय अत्यधिक गरीबी में चले जाएंगे। 

क्या कर सकता है केंद्रीय बैंक?
भारतीय रिजर्व बैंक ने अर्थव्यवस्था के लिए प्रोत्साहन का बहुत अधिक बोझ उठाया है। ब्याज दरों में 115 बेसिस पॉइंट की कमी की है और फाइनैंशल सिस्टम में लिक्विडिटी ऑपरेशंस के जरिए पैसा झोंका है। सोमवार को केंद्रीय बैंक ने बॉन्ड मार्केट को सपोर्ट करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए हैं। जहां तक पर पारंपरिक मौद्रिक नीति की बात है, कुछ और करने की गुंजाइश सीमित है। रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में की गई कटौती को ग्राहकों तक पहुंचाने में बैंक सुस्त रहे हैं, मुख्य रूप से खराब कर्ज की अधिकता के कारण, ऋण वृद्धि में कमी आई है। मुद्रास्फीति के 6% की ऊपरी सीमा से अधिक होने की वजह से केंद्रीय बैंक का रुख सावधानी वाला है। 

क्या हैं राजकोषीय विकल्प?
सरकार ने अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए 21 लाख करोड़ रुपए के पैकेज का ऐलान किया, लेकिन मांग में तेजी के लिए टैक्स कटौती जैसे प्रत्यक्ष मदद की बजाय सरकार का फोकस छोटे और मध्यम आकार के कारोबारियों को ऋण उपलब्ध कराने पर रहा। कुछ अर्थशास्त्रियों का तर्क है कि सरकार लोगों के हाथ में पैसा दे और वित्तीय घाटे का बोझ रिजर्व बैंक उठाए। बॉन्ड मार्केट को विदेशियों के लिए खोलते हुए सरकार क्रेडिट रेटिंग पर इसके प्रभाव को लेकर चिंतित है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,