रतन टाटा की AC-फ्रिज बनाने वाली कंपनी ने निवेशकों को बनाया करोड़पति, 1 लाख का निवेश बना ₹2.58 करोड़

Varsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Stock Return: टाटा ग्रुप (Tata group) की कंपनी में हर कोई निवेश करना चाहता है
  • शानदार रिटर्न के मामले में टाटा ग्रुप के स्टॉक्स (Tata group stocks) का कोई जवाब नहीं है
  • यही वजह है कि शेयर बाजार..
रतन टाटा की AC-फ्रिज बनाने वाली कंपनी ने निवेशकों को बनाया करोड़पति, 1 लाख का निवेश बना ₹2.58 करोड़

Stock Return: टाटा ग्रुप (Tata group) की कंपनी में हर कोई निवेश करना चाहता है। शानदार रिटर्न के मामले में टाटा ग्रुप के स्टॉक्स (Tata group stocks) का कोई जवाब नहीं है। यही वजह है कि शेयर बाजार के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला टाटा को भगवान का आशीर्वाद मानते हैं। अगर आप भी शेयर बाजार से करोड़पति बनना चाहते हैं और टाटा ग्रुप के स्टॉक की तलाश में हैं तो आज हम आपको एक दमदार स्टॉक के बारे में बता रहे हैं जिसने अपने निवेशकों को लंबी अवधि में 25733 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है। 

4.68 रुपये का स्टॉक 1,209 रुपये का हुआ 
हम बात कर रहे हैं टाटा ग्रुप की इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाली कंपनी वोल्टास (Voltas) की। पिछले 22 साल में टाटा ग्रुप का यह स्टॉक एनएसई (NSE) पर 4.68 रुपये से बढ़कर 1,209 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में इसने करीब 25733.33 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 5 साल में यह इलेक्ट्रॉनिक स्टॉक 346 रुपये से बढ़ाकर 1,209 रुपये पर आ गया है। इस दौरान इस शेयर ने अपने इन्वेस्टर्स को 249.42 फीसदी का रिटर्न दिया है। 

निवेशकों को हुआ करोड़ों का फायदा
अगर किसी निवेशक ने 22 साल पहले टाटा ग्रुप के इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसके 1 लाख रुपये 2.58 करोड़ रुपये हो जाते। वहीं,  अगर किसी ने 5 साल पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसके 1 लाख रुपये 3.49 रुपये हो जाते। बता दें कि टाटा ग्रुप की कंपनी वोल्टास एक भारतीय बहुराष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है जो घरेलू उपकरणों का निर्माण करती है और एयर कंडीशनिंग (AC) और कूलिंग तकनीक में माहिर है। कंपनी को 6 सितंबर 1954 को मुंबई में टाटा संस और वोल्कार्ट ब्रदर्स के बीच सहयोग के रूप में स्थापित किया गया था।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,