₹530 पर जाएगा टाटा ग्रुप का यह शेयर, राकेश झुनझुनवाला का है पसंदीदा, एक्सपर्ट बुलिश
मुख्य बातें
- कई ग्लोबल ब्रोकरेज इस ऑटो स्टॉक को खरीदने की सलाह दे रहे हैं
- जेपी मॉर्गन ने टाटा मोटर्स के शेयर पर अपनी बाय रेटिंग दी है
- इसका टारगेट प्राइस 530 रुपये रखा है

Rakesh jhunjhunwala portfolio tata group stock: अगर आप टाटा ग्रुप (Tata group) के शेयरों पर दांव लगाने की सोच रहे हैं तो आप टाटा मोटर्स के शेयर (Tata motors stock) पर नजर रख सकते हैं। कई ग्लोबल ब्रोकरेज इस ऑटो स्टॉक को खरीदने की सलाह दे रहे हैं। जेपी मॉर्गन ने टाटा मोटर्स के शेयर पर अपनी बाय रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस 530 रुपये रखा है।
24 प्रतिशत तक का रिटर्न
अरबपति निवेशक राकेश झुनझुनवाला सपोर्टेड टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स के शेयरों में मुख्य रूप से हेल्दी व्यापार दृष्टिकोण पर 24 प्रतिशत तक बढ़ने की क्षमता है। जेपी मॉर्गन ने कहा कि टाटा मोटर्स की डिलीवरेजिंग की अच्छी योजना बना रही है, जबकि कंपनी वित्त वर्ष 24 तक शून्य शुद्ध डेबिट हासिल कर लेगी। पिछले एक महीने में काउंटर में 15 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। वर्तमान में यह शेयर 427.40 रुपये पर है। यानी दांव लगाने से 24.01% का फायदा हो सकता है।
राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी
टाटा मोटर्स निवेशक राकेश झुनझुनवाला के पसंदीदा और सबसे अधिक निवेश वाले शेयरों में से एक है, जिन्हें भारतीय शेयर बाजार का बिग बुल कहा जाता है। कंपनी के नवीनतम बीएसई शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, उनके पास 39,250,000 इक्विटी शेयर हैं, जो ऑटो प्रमुख में 1.2 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए आता है।
राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में टाटा समूह के कम से कम पांच शेयर हैं। बता दें कि टाटा मोटर्स भारत में एक अग्रणी ऑटोमोबाइल निर्माता है जो वाणिज्यिक वाहनों और यात्री वाहनों की डिजाइन, निर्माण और बिक्री करता है और 2008 में जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) का अधिग्रहण किया।
लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें

