49% के डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है यह स्टॉक, कंपनी अब 5 टुकड़ों में बांटेगी शेयर 

लाइव मिंट, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • स्मॉल कैप कंपनी राधिका ज्वेलटेक लिमिटेड (Radhika Jeweltech Ltd) ने अपने शेयरों के बंटवारे का फैसला किया है
  • कंपनी शेयर बाजार में इस समय अपने 52 वीक हाई से 49 प्रतिशत डिस्काउंट पर ट्रेड कर रही है
49% के डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है यह स्टॉक, कंपनी अब 5 टुकड़ों में बांटेगी शेयर 

Stock Split Updates: स्मॉल कैप कंपनी राधिका ज्वेलटेक लिमिटेड (Radhika Jeweltech Ltd) ने अपने शेयरों के बंटवारे का फैसला किया है। कंपनी शेयर बाजार में इस समय अपने 52 वीक हाई से 49 प्रतिशत डिस्काउंट पर ट्रेड कर रही है। बता दें, कंपनी का मार्केट कैप 348.10 करोड़ रुपये का है। यह कंपनी गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी से जुड़े कारोबार में हैं।

कितने टुकड़ों में होगा शेयरों का बंटवारा? (Radhika Jeweltech Ltd Stock Split) 

राधिक ज्वेलटेक लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कह है, “23 मार्च को कंपनी की बोर्ड मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में 10 रुपये के फेस वैल्यू एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटने का फैसला किया गया है। इस बंटवारे के बाद कंपनी की फेस वैल्यू घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी।” बता दें, इस स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान होना अभी बाकि है। 

यह भी पढ़ेंः 6 कंपनियां बाटेंगी मुनाफा, एक्स-डिविडेंड डेट इसी हफ्ते 

तीसरी तिमाही में कैसा रहा है कंपनी का प्रदर्शन? 

दिसंबर 2022 की तिमाही में कंपनी का नेट नेट इनकर 95.50 करोड़ रुपये था। 2021 की दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल कमाई 92.04 करोड़ रुपये की थी। कंपनी के कुल खर्च की बात करें तो तीसरी तिमाही में यह 80.46 करोड़ रुपये रहा है। बता दें, राधिका ज्वेलटेक लिमिटेड का नेट प्रॉफिट 10.86 करोड़ रुपये चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में रहा है। 

सस्ता हो गया है स्टॉक

शुक्रवार को कंपनी के शेयर 3.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 147.50 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहे थे। शेयर बाजार में राधिका ज्वेलटके का 52 वीक हाई 290.60 रुपये प्रति शेयर है। वहीं, 52 वीक लो 130 रुपये प्रति शेयर है। मौजूदा समय में कंपनी 52 वीक हाई से 49.24 प्रतिशत के डिस्काउंट पर ट्रेड कर रही है। 

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़49% सस्ता हुआ है यह स्टॉक, कंपनी अब 5 टुकड़ों में बांटेगी शेयर