3 महीने में यह रियल्टी स्टाॅक जाएगा ₹491 पर, एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह

Varsha Pathak मिंट , नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Prestige Share: प्रेस्टीज के शेयर एनएसई (Prestige share price) पर अपने ऑलटाइम हाई के ₹554.90 के स्तर पर चढ़ने के बाद बिकवाली के दौर से गुजर रहे हैं
  • हालांकि, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार..
3 महीने में यह रियल्टी स्टाॅक जाएगा ₹491 पर, एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह

Prestige Share: प्रेस्टीज के शेयर एनएसई (Prestige share price) पर अपने ऑलटाइम हाई के ₹554.90 के स्तर पर चढ़ने के बाद बिकवाली के दौर से गुजर रहे हैं। हालांकि, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार प्रेस्टीज के शेयर आने वाले दिनों में फायदेमंद का सौदा हो सकता है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, मजबूत डिमांड के चलते शेयरों में तेजी आने की संभावना है। निवेशक इस स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो में लगभग ₹425 के स्तर पर खरीद सकते हैं। यह स्टॉक अगले 3 महीने में 491 रुपये पर पहुंच सकता है। यानी निवेशकों को लगभग 15 प्रतिशत का फायदा हो सकता है। बता दें कि आज कंपनी के शेयर एनएसई पर 433 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं।

क्या है रिपोर्ट में?
प्रेस्टीज शेयरों पर एचडीएफसी सिक्योरिटीज की रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है, "प्रेस्टीज शेयर बड़े दायरे में कंसोलिडेट होता रहा है। 18 जनवरी 2022 को हाल का हाई बनाने के बाद इसमें गिरावट देखने को मिली है और यह गिरावट 410 रुपये के आसपास थम सी गई है जो वीकली चार्ट पर इसका मजबूत डिमांड जोन भी है।" ब्रोकरेज ने आगे कहा कि 10 मार्च 2022 को इसने डेली टाइम फ्रेम पर बियरिश ट्रेडलाइन को तोड़ दिया है, जो बताता है कि इसमें तेजी आ सकती है।

यह भी पढ़ें- 52 वीक-लो के करीब राकेश झुनझुनवाला का ये फेवरेट स्टाॅक, अब होगी तगड़ी रिकवरी

प्रेस्टीज शेयर शेयर प्राइस हिस्ट्री
प्रेस्टीज शेयर शेयर प्राइस के अनुसार, इस रियल्टी स्टॉक ने 18 जनवरी 2022 को एनएसई पर प्रति शेयर ₹554.90 का अपना लाइफ टाइम हाई बनाया और फिर इस स्टॉक में तुरंत मुनाफावसूली शुरू हो गई, जिससे शेयर में तेज गिरावट आई। अंत में, इसने 10 मार्च 2022 को ₹410 पर समर्थन लिया और हाल के निचले स्तरों से वापस उछला। 10 मार्च 2022 के बाद से इस स्टॉक में एक बार फिर बाउंसबैक आना शुरु हुआ है जो कि लोअर बॉटम लेवल से ट्रेंड रिवसल का संकेत नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें- एक डील से इन दो कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी, खूब खरीदे जा रहे ये स्टाॅक

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,