
250% रिटर्न देने वाले स्टॉक में इस दिग्गज ने किया बड़ा निवेश, एक झटके में खरीद डाले 2.80 लाख शेयर
Porinju Veliyath के निवेश (Investment) पर नजर रखने वाले इंवेस्टर्स के लिए बड़ी अपडेट आई है। इस दिग्गज निवेशक ने स्मॉल कैप (Small Cap stock) कंपनी Rubfila International के शेयरों को खरीदा है।
शेयर बाजार में किस स्टॉक पर दांव लगाया जाए जिससे मुनाफा कमाया जा सके? यह एक ऐसा सवाल है जिसका किसी के पास शायद ही कोई सटीक जवाब होगा। स्टॉक मार्केट अनिश्चिताओं से भरा बाजार है। यही वजह है कि यहां निवेश से पहले रिसर्च की खूब आवश्यकता पड़ती है। लेकिन छोटे निवेशक कई बार बड़े निवेशकों के रिसर्च और उनक इंवेस्टमेंट पर भरोसा करते हैं। Porinju Veliyath के निवेश पर नजर रखने वाले इंवेस्टर्स के लिए बड़ी अपडेट आई है। इस दिग्गज निवेशक ने स्मॉल कैप कंपनी Rubfila International के शेयरों को खरीदा है। पिछले दो साल में इस स्टॉक ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है।

Porinju Veliyath ने कितना निवेश किया है?
शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक Porinju Veliyath ने इस स्टॉक पर बड़ा दांव खेला है। बीएसई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार Porinju Veliyath ने कंपनी के 2,80,00 लाख शेयर खरीदे हैं। इस दिग्गज निवेशक ने एक शेयर के लिए 78.39 रुपये का भुगतान किया है। इस हिसाब से Porinju Veliyath ने कंपनी में कुल 2,19,49,200 रुपये का निवेश किया है। कंपनी के अप्रैल से जून तक की तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार Porinju Veliyath और उनकी पत्नी के पास कंपनी के शेयर नहीं थे। यानी इस दिग्गज निवेशक ने यह फ्रेश निवेश किया है।
कैसा है इस स्टॉक का प्रदर्शन?
इस साल के शुरूआत में कंपनी के शेयर अपने आल-टाइम हाई 129 रुपये के लेवल पर पहुंच गए थे। लेकिन उसके बाद से ही कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयरों में इस साल 19 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयर का भाव बीएसई में 105.60 रुपये के लेवल से घटकर 85 रुपये के लेवल पर आ गया है। बीते 6 महीने की बात करें तो इस दौरान कंपनी के शेयर का भाव 9.19 प्रतिशत नीचे लुढ़क गया है। इस गिरावट के बावजूद जिस किसी निवेशक ने दो साल पहले इस शेयर भरोसा जताया होगा और अबतक होल्ड किया होगा, वह इस समय 200 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न पा चुका होगा। 27 मार्च 2020 को बीएसई में कंपनी के शेयर की कीमत 23 रुपये थी। तब से अबतक कंपनी के शेयरों 256.39 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है।
स्टोरी क्रेडिटः लाइव मिंट
(डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)



