रोजाना दो रुपये से भी कम की बचत पर बुढ़ापे में पाएं 36,000 रुपये की पेंशन, जानें योजना से जुड़ी सारी डिटेल्स
मुख्य बातें
- हर कोई अपने रिटायरमेंट को लेकर परेशान रहता है
- नौकरी करने के पहले दिन से ही लोग रिटायरमेंट प्लान के विषय में सोचने लगते हैं
- इसी बात को ध्यान में रखकर 2019 में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन..
हर कोई अपने रिटायरमेंट को लेकर परेशान रहता है। नौकरी करने के पहले दिन से ही लोग रिटायरमेंट प्लान के विषय में सोचने लगते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर 2019 में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना (PM Sharam Yogi Mandhan Yojna) की शुरुआत की गई। इस योजना में अगर कोई निवेश करता है तो 60 साल बाद उसे 36,000 रुपये की सालाना पेंशन मिलेगी। आइए विस्तार से जानते हैं इस स्कीम के विषय में -
प्रधानमंत्री मानधन योजना की पात्रता
- उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच की होनी चाहिए।
- टैक्स पेयर्स इस योजना में निवेश नहीं कर सकते।
- EPFO, NPS और ESIC के अंतर्गत कवर नहीं होना चाहिए।
- आवेदक की मासिक आय 15000 रुपये से कम होनी चाहिए।
- आवदेक के पास अपना सेविंग बैंक अकाउंट या जनधन बैंक अकाउंट होना जरूरी है।
Aadhaar Card: बच्चों का आधार कार्ड बनवाते समय रखें इन बातों का ध्यान
ये डाॅक्यूमेंट हैं जरूरी
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आवदेक का पूरा पता
- मोबाइल नंबर
कैसे भरें फाॅर्म
- प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना maandhan.in/shramyogi पर लाॅगइन करें।
- होम पेज पर 'क्लिक हियर टू अप्लाई नाउ' लिंक पर क्लिक करें, इसके बाद Self Enrollment पर क्लिक करें।
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और Proceed पर क्लिक करें।
- अब आपको आवदेक का नाम, ईमेल आइडी, कैप्चा कोड भरने के बाद OTP आएगा, उसे भरें।
- इसके जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। फाॅर्म जमा करने के बाद प्रिंट जरूर कराएं।
उम्र के हिसाब से है प्रीमियम
जिसकी उम्र 18 साल है उसे 55 रुपये महीने का देना होगा। वहीं, 25 साल वाले उम्र के लोगों को 80 रुपये महीने का देना होगा। जबकि 40 आयु वर्ग के लोगों को हर महीने 200 रुपये देने होंगे। जितना पैसा आप लगाते हैं उतना ही पैसा सरकार भी इसमें निवेश करती है।
किसे मिलेगा लाभ
इस योजना का लाभ उन लोगों को मिलेगा जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। और उनकी मासिक इनकम 15,000 रुपये से कम है। ऐसे लोगों को बुढ़ापे में पैसे की समस्या ना हो इसलिए सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


