पीएम किसान सम्मान निधि: जानें क्यों हो रही छठी किस्त में देरी
मुख्य बातें
- करीब 10 करोड़ किसानों को पीएम किसान की छठवीं किस्त का इंतजार है और इनका यह इंतजार बहुत जल्द समाप्त होने वाला है
- किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम की 2000 के रूप में..

करीब 10 करोड़ किसानों को पीएम किसान की छठवीं किस्त का इंतजार है और इनका यह इंतजार बहुत जल्द समाप्त होने वाला है। किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम की 2000 के रूप में अगली किस्त कुछ दिन के अंदर आ जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने तैयारी कर ली है। पीएम किसान पोर्टल पर FTO is Generated and Payment confirmation is pending का मैसेज दिखाई दे रहा है। इसका मतलब यह है कि आपके खाते में जल्द ही यह राशि भेज दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत 2000 रुपये की छठी किस्त रविवार को किसानों के खातों में ट्रांसफर हो सकता है।
स्टेटस जानने के लिए ये 2 आसान स्टेप
स्टेप 1- सबसे पह पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। होम पेज पर मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं। यहां BeneficiaryStatus पर क्लिक करें। आपको इस तरह का पेज मिलेगा।
स्टेप 2: अब इस पेज पर आपको अपने फार्म की स्टेटस जानने के लिए 3 विकल्प दिखेंगे। आधार नंबर, अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर। इनमें से किसी एक पर क्लिक या टैप करें। अब आप जिस विकल्प को चुने हैं, उसमें वह नंबर डालकर Get Data पर क्लिक करें।
अब आपको इस तरह स्टेटस दिखेगा
बता दें जिन्होंने इस योजना के तहत देर से अप्लाई किया है उनके स्टेटस में FTO is Generated and Payment confirmation is pending का मैसेज अलग-अलग इंस्टालमेंट में दिखाएगा। जैसे अगर किसी को अब तक केवल एक किस्त मिली है तो उसके लिए यह मैसेज दूसरे इंस्टालमेंट के कॉलम में शो करेगा। अगर किसी ने चार किस्त उठा रखी है तो उसकी पांचवीं किस्त के कॉलम में यह मैसेज दिखेगा। अगर किसी ने अब तक सभी पांच किस्तों का फायदा उठाया है तो उसके छठवीं किस्त के कॉलम में यह मैसेज दिखाई देगा।
पीएम किसान के लिए ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसान को आधार कार्ड देना अनिवार्य है।
- आधार कार्ड नहीं देने पर आप इस स्कीम का लाभ नहीं ले पाएंगे। योजना का लाभ पाने के लिए बैंक खाता होना जरूरी है।
- आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना जरूरी है।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


