पीएम किसान सम्मान निधि का आज नहीं आया पैसा तो इन नंबरों पर करें शिकायत
मुख्य बातें
- पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की सातवीं किस्त जारी हो चुकी है
- पीएम नरेंद्र मोदी खुद आज अपने हाथों से 9 करोड़ किसानों के खातों में 18000 करोड़ रुपये भेजे हैं
- अधिकतर किसानों के बैंक खातों में यह रकम..
पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की सातवीं किस्त जारी हो चुकी है। पीएम नरेंद्र मोदी खुद आज अपने हाथों से 9 करोड़ किसानों के खातों में 18000 करोड़ रुपये भेजे हैं।अधिकतर किसानों के बैंक खातों में यह रकम क्रेडिट भी हो चुकी है। इसके बावजूद अगर आपके खाते में रकम नहीं पहुंची तो आप दिए गए नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: PM Kisan की 7वीं किस्त जारी, 2000 रुपये खाते में आने का SMS नहीं आया तो ऐसे चेक करें Status
लिस्ट में नाम न होने पर इस नंबर पर करें शिकायत
कई लोगों के नाम पिछली लिस्ट में था, लेकिन नई लिस्ट में नहीं है तो इसकी शिकायत आप पीएम किसान सम्मान के हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं।
मंत्रालय से ऐसे करें संपर्क
- पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
- पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261
- पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401
- पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606
- पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109
- ई-मेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in
बता दें मोदी सरकार दिसंबर 2018 से अब तक किसानों को 7 किस्त भेजी जा चुकी है। सालाना 6000 रुपये सरकार इस योजना के तहत 3 सामान किस्तों में देती है। इस योजना का लाभ देश भर के 11 करोड़ 44 लाख किसान ले रहे हैं। बता दें कि पीएम किसान सम्मान योजना में केंद्र सरकार तीन किस्तों में यह पैसा ट्रांसफर करती है पहली किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई और तीसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। अगर सारे कागजात सही है तो सभी 11.44 करोड़ रजिस्टर्ड किसानों को सातवीं किस्त का लाभ भी मिलेगा।
लिस्ट में ऑनलाइन देखने के लिए आसान स्टेप
- वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं।
- यहां ‘लाभार्थी सूची’ के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव विवरण दर्ज करें
- इतना भरने के बाद Get Report पर क्लिक करें और पाएं पूरी लिस्ट
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


