पीएम किसान: आज किसानों के खाते में आएगी 9वीं किस्त पर इन्हें नहीं मिलेगी

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • PM Kisan Samman Nidhi 9th Installment Latest News: पीएम किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे
  • देश के 12.11 करोड़ किसान पीएम किसान सम्मान..
पीएम किसान: आज किसानों के खाते में आएगी 9वीं किस्त पर इन्हें नहीं मिलेगी

PM Kisan Samman Nidhi 9th Installment Latest News: पीएम किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। देश के 12.11 करोड़ किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्टर्ड हैं। आज दोपहर 12:30 मिनट पर करोड़ों किसानों के खातों में अगस्त-नवंबर की 2000 रुपये की किस्त गिरेगी। बता दें सोमवार यानी आज पीएम नरेंद्र मोदी एक कार्यक्रम में डिजिटल माध्यम से देशभर के 9.75 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 19500 करोड़ रुपये हस्तांतरित करेंगे।  सबसे पहले आज अपना स्टेटस चेक कर लें... 

अगली किस्त मिलेगी या नहीं, ऐसे चेक करें लिस्ट
स्टेप-1: वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। 
स्टेप-2: होम पेज पर मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं। 
स्टेप-3:यहां ‘लाभार्थी सूची’ के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-4:इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव विवरण दर्ज करें
स्टेप-5:इतना भरने के बाद Get Report पर क्लिक करें और पाएं पूरी लिस्ट

पीएम किसान के लाभार्थियो के स्टेटस में Waiting for approval by state या Rft Signed by State Government या फिर FTO का क्या है मतलब, जानें यहां

इन्हें नहीं मिलेगी किस्त

डॉक्टर, सीए, वकील आदि भी इस योजना से बाहर हैं। पीएम किसान सम्मान स्कीम का लाभ अब उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनके नाम पर खेत होगा। मौजूदा या पूर्व सांसद, विधायक, मंत्री उन्हें पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलता। अगर कोई व्यक्ति खेत का मालिक है, लेकिन उसे 10000 रुपये महीने से अधिक पेंशन मिलती है तो वह भी इस योजना का पात्र नहीं है।

9.75 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 19500 करोड़ रुपये आएंगे

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत वित्तीय लाभ की अगली किस्त जारी करने से ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार देश के किसानों का जीवन आसान बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ऐसा ही एक प्रयास प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘देश के परिश्रमी किसानों के जीवन को अधिक से अधिक आसान बनाने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में मुझे कल दोपहर 12.30 बजे पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।’

— Narendra Modi (@narendramodi) August 8, 2021

 

उन्होंने आगे लिखा, ‘इस योजना से जिस प्रकार हमारे किसान भाई-बहनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है, वो अत्यंत हर्ष का विषय है।’ पीएम-किसान योजना के तहत पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को 6000 रुपये प्रति वर्ष का वित्तीय लाभ दिया जाता है। इस वित्तीय लाभ को 2000 रुपये की तीन किस्तों में प्रत्येक चार माह में प्रदान किया जाता है। धनराशि को सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाता है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,