Kisan Rin Portal: किसानों के लिए लॉन्च हुआ नया पोर्टल, कैसे मिलेगा फायदा, जानें

Sep 19, 2023 05:48 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

PM Kisan Rin Portal: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों के कल्याण के लिए एक नए पोर्टल को लॉन्च किया है।

Kisan Rin Portal: किसानों के लिए लॉन्च हुआ नया पोर्टल, कैसे मिलेगा फायदा, जानें

PM Kisan Rin Portal: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसान ऋण पोर्टल (केआरपी) को लॉन्च कर दिया है। इस पोर्टल को कई सरकारी विभागों के सहयोग से विकसित किया गया है और यह किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के अंतर्गत क्रेडिट सेवाओं तक पहुंच प्रदान करेगा। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म किसान डेटा, लोन वितरण की जानकारी, ब्याज सहायता और योजना की प्रगति के बारे में जानकारी देगा। 

क्या है पूरा प्लान: केसीसी ऋण खाताधारकों से जुड़ी जानकारियां अब किसान ऋण पोर्टल पर आसानी से व्यापक रूप में उपलब्ध होंगी। यह सुविधा पहले नहीं थी। इसके साथ ही सभी केसीसी खाताधारकों का सत्यापन आधार के जरिए किया जाएगा। इससे पात्र किसानों को ऋण सहायता पहुंचाने में मदद मिलेगी। इंटरेस्ट सब्वेंशन दावों का भुगतान इस पोर्टल के माध्यम से सीधे लाभार्थी तक पहुंचाने की योजना है। वहीं, सरकार इस पोर्टल के माध्यम से योजना के लाभार्थियों और चूक गए किसानों का आकलन कर सकेगी।

इसके साथ ही "घर घर केसीसी अभियान" की शुरुआत की गई है। यह भारत में सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना का लाभ प्रदान करने वाला एक महत्वाकांक्षी अभियान है। इस अभियान का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक किसान को ऋण सुविधाओं तक निर्बाध पहुंच प्राप्त हो जिससे उनके कृषि कार्य निर्बाध रूप से संचालित हो सकें।

कितने हैं केसीसी अकाउंट: बता दें कि 30 मार्च 2023 तक लगभग 7.35 करोड़ केसीसी अकाउंट हैं, जिनकी कुल स्वीकृत रकम 8.85 लाख करोड़ रुपये है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सरकार ने चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त के दौरान रियायती ब्याज दर पर 6,573.50 करोड़ रुपये का कृषि-ऋण वितरित किया है। केसीसी के लाभ को बढ़ाने के लिए घर-घर अभियान, केंद्रीय योजना ‘पीएम-किसान’ के गैर-केसीसी धारकों तक पहुंचेगा। 

इसके अलावा विंड्स मैनुअल का अनावरण किया गया है। यह मौसम सूचना नेटवर्क डेटा सिस्टम (विंड्स) पहल के प्रभाव को बढ़ाता है। 

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,