Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़PM Kisan FPO Scheme Modi government will give 15 lakh rupees to the farmers how and when you register in this scheme
पीएम किसान FPO योजना: मोदी सरकार किसानों को देगी 15 लाख रुपये, क्या आप लेने को हैं तैयार?

पीएम किसान FPO योजना: मोदी सरकार किसानों को देगी 15 लाख रुपये, क्या आप लेने को हैं तैयार?

संक्षेप:

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के बाद अब मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए एक और योजना लेकर आई है। योजना का नाम है, पीएम किसान FPO योजना। इससे पीएम किसान उत्पादन संगठन योजना भी कहते हैं।...

Jul 01, 2021 01:13 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के बाद अब मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए एक और योजना लेकर आई है। योजना का नाम है, पीएम किसान FPO योजना। इससे पीएम किसान उत्पादन संगठन योजना भी कहते हैं। इसके तहत देश के किसानों को भारत सरकार 15 -15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगी। इससे किसानों को खेती में कारोबार की तरह लाभ प्राप्त होगा। हालांकि, अभी ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने के लिए कोई अधिकारिक सूचना जारी नहीं किए गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को संगठन बनाना होगा।  मैदानी इलाके में काम करने के लिए 300 किसानों को संगठन बनाना होगा। वहीं, पहाड़ी इलाकों मे 100 किसानों का संगठन होना चाहिए। इसके लिए पहले कम से कम 11 किसानों को संगठित होकर अपनी एग्रिकल्चर कंपनी या संगठन बनाना होगा। एफपीओ का मतलब है किसान उत्पादक संगठन यानी  किसानों का एक ऐसा ग्रुप जो किसानों की भलाई के लिए काम करता है और जो कंपनी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड होता है और एग्रीकल्टर प्रोडक्ट को आगे बढ़ाता है। 

केंद्र सरकार द्वारा ऐसे संगठन या समूह को 15-15 लाख रुपए की वित्तीय सहायता देगी। इन संगठनों को वही लाभ मिलेंगे जो किसी एक कंपनी को मिलते हैं। देश में 10000 नए किसानों उत्पादक संगठन बनाए जाएंगे जो कंपनी एक्ट के तहत रेजिस्ट्रेड होंगे। केंद्र सरकार संगठन के काम को देखने के बाद 15 लाख रुपए की सहायता तीन वर्षों में देगी।

पीएम किसान FPO योजना के क्या हैं फायदे

किसानों को अपनी उपज के लिए बाजार मिलेगा। उनके लिए खाद, बीज, दवाई और कृषि औजार जैसे जरूरी सामानों को खरीदना आसान होगा। किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी। एफपीओ सिस्टम में किसानों को फसल का अच्छा रेट मिलेगा, जिससे उनकी आय काफी बढ़ेगी।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,