PM Kisan की 7वीं किस्त जारी, 2000 रुपये खाते में आने का SMS नहीं आया तो ऐसे चेक करें Status

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • पीएम किसान सम्मन निधि की 7वीं किस्त का इंतजार कर रहे लोगों के खातों में पीएम नरेंद्र मोदी ने आज पैसा भेज दिया है
  • गेहूं, सरसों की बुवाई कर चुके किसानों को इस पैसे की बेहद जरूरत है
PM Kisan की 7वीं किस्त जारी, 2000 रुपये खाते में आने का SMS नहीं आया तो ऐसे चेक करें Status

पीएम किसान सम्मन निधि की 7वीं किस्त का इंतजार कर रहे लोगों के खातों में पीएम नरेंद्र मोदी ने आज पैसा भेज दिया है। गेहूं, सरसों की बुवाई कर चुके किसानों को इस पैसे की बेहद जरूरत है। इससे वो अपने खेत में सिंचाई और खाद की व्यवस्था कर सकते हैं। इसका असर भी दिख रहा है। पीएम किसान की वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) ही खुल नहीं रही थी। 

अगर आपने योजना के तहत अपना नाम रजिस्टर करा चुके हैं तो घर बैठे पीएम किसान सम्मान निधि की ताजा लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। लिस्ट में नाम चेक करने का तरीका बहुत आसान हैं।

आ गया पैसे ट्रांसफर का मैसेज

ऐसे जानें आपको अब तक कितनी किस्त मिली

  • पहले पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां आपको राइट साइड पर 'Farmers Corner' का विकल्प मिलेगा
  • यहां ‘Beneficiary Status' के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां नया पेज खुल जाएगा।
  • नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए।
  • आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए। इसके बाद 'Get Data' पर क्लिक करें।
  • यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। यानी कौनसी किश्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई।  
  • सातवीं किस्त से जुड़ी जानकारी भी आपको यहां मिल जाएगी। 

यह भी पढ़ें: PM Kisan: जेब से बिना खर्च किए मोदी सरकार से पाएं 36000 रुपये सलाना 

यदि आपको 'FTO is generated and Payment confirmation is pending’ लिखा हुआ दिख रहा है तो इसका मतलब है कि फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये किस्त कुछ ही दिनों में आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।

लिस्ट में ऑनलाइन देखने के लिए आसान स्टेप

  • वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। 
  • होम पेज पर मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं। 
  • यहां ‘लाभार्थी सूची’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव विवरण दर्ज करें
  • इतना भरने के बाद Get Report पर क्लिक करें और पाएं पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें: पीएम किसान: अगर आपके स्टेटस में लिखा है ऐसा तो जरूर आएगा पैसा

 

— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2020

बता दें दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त जारी दिए। प्रधानमंत्री मोदी नौ करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों के खातों में 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित किया। वीडियो कांफ्रेंस के जरिए से आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी छह राज्‍यों के किसानों से संवाद भी कर रहे हैं।

 

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,