कोरोना संकट के बाद बदल जाएगी वाहन उद्योग की तस्वीर

नई दिल्ली | एजेंसी,
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • कोरोना ने छोटे से बड़े उद्योगों पर गहरा असर डाला है
  • इससे वाहन उद्योग भी इससे अछूता नहीं है
  • लॉकडाउन के दौरान गाड़ियों की बिक्री से लेकर उत्पादन बिल्कुल ठप रहा है
  • इसका असर गाड़ियों की बिक्री से डिलीवरी..
कोरोना संकट के बाद बदल जाएगी वाहन उद्योग की तस्वीर

कोरोना ने छोटे से बड़े उद्योगों पर गहरा असर डाला है। इससे वाहन उद्योग भी इससे अछूता नहीं है। लॉकडाउन के दौरान गाड़ियों की बिक्री से लेकर उत्पादन बिल्कुल ठप रहा है। इसका असर गाड़ियों की बिक्री से डिलीवरी पर आने वाले दिनों में भी दिखाई देगा। कंपनियां ‘सोशल डिस्टेंसिंग' का पालन करने को ऑनलाइन बिक्री पर जोर दे रही है। कार की बीमा, सर्विसिंग, टेस्ट ड्राइव आदि में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

क्या टेस्ट-ड्राइव की जरूरत नहीं होगी? 

नहीं, कोरोना खत्म होने के कुछ महीने तक यह संभव है कि लोग नई गाड़ी का टेस्ट ड्राइव करने से हिचके लेकिन यह बहुत दिनों तक नहीं चलेगा। गाड़ियों की ऑनलाइन बिक्री हो या शोरूम से टेस्ट-ड्राइव का चलन खत्म नहीं होगा।

 बीमा, सर्विस करना आसान होगा

कोरोना ने ऑनलाइन के महत्व को बता दिया है। इसका फायदा बीमा कंपनी और सर्विस मुहैया करने वाले डीलर भी उठाएंगे। बीमा कंपनियों ने अभी से सब कुछ ऑनलाइन कर दिया है। ऐप के जरिये बीमा कराने से लेकर क्लेम की सारी प्रक्रिया की जा सकती है। सर्विस मुहैया करने वाले डीलर भी ऑनलाइन जानकारी मुहैया करने की तैयारी कर रहे हैं।
 
डीलरशिप और शोरूम में दिखेंगे बदलाव

ऑटो कंपनियां वाहनो की ऑनलाइन बिक्री पर जोर दे रही है। ऐसे में निकट भविष्य में कार डीलरशिप में क्या बदलाव देखने को मिलेंगे। ऑटो विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा नहीं होगा कि वाहन कंपनियों को डीलरशिप की जरूरत नहीं होगी। हां, काम करने का तरीका जरूर बदल जाएगा। एक बड़े कार शोरूम की जगह कई छोटे-छोटे शोरूम दिखाई दे सकते हैं।

गाड़ियों की मांग में कमी आएगी?
 
कोरोना संकट से बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हुए है। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि इससे गाड़ियों की मांग कम होगी। लोग पहले अपनी जरूरी जरूरत को पूरा करेंगे। उसके बाद गाड़ियों की खरीदारी करेंगे। ऑटो विशेषज्ञों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार इस तरह की महामारी आई है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,