Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Petrol Price Today Crude oil became more expensive but relief in petrol and diesel even today check the new rate of your city - Business News India

Petrol Price Today: कच्चा तेल और हुआ महंगा पर पेट्रोल-डीजल में आज भी राहत, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Petrol Diesel Price Today 30th July 2021: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच आज भारत में पेट्रोल-डीजल का उपयोग करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। आ लगातार 13वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में...

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 30 July 2021 07:01 AM
हमें फॉलो करें

Petrol Diesel Price Today 30th July 2021: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच आज भारत में पेट्रोल-डीजल का उपयोग करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। आ लगातार 13वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। आज पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा जारी पेट्रोल-डीजल के नए रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया।शुक्रवार को दिल्ली में  पेट्रोल 101.84 व डीजल भी 89.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। । देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान और सबसे सस्ता पोर्ट ब्लेयर में है।  जबकि, पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल का दाम 85.28 रुपये और डीजल 83.79 रुपये प्रति लीटर है।

कच्चे तेल में तेजी

कोविड-19 के डेल्टा वेरिएंट के बढ़ते कहर के बीच बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड चढ़ कर 76 डॉलर के पार चला गया है। अमेरिकी बाजार में गुरुवार को ब्रेंट क्रूड  76.05 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। यह बुधवार की कीमत के मुकाबले 1.31 डॉलर ज्यादा है। वहां यूएस वेस्ट टैक्सास इंटरमीडियएट या डब्ल्यूटीआई क्रूड  भी 1.33 डॉलर चढ़कर 73.62 डॉलर पर बंद हुआ था।

देश के प्रमुख शहरों में आज के रेट

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर

श्रीगंगानगर की तुलना में पेट्रोल के रेट में अंतर

रांची 96.68 94.84 0
चंडीगढ़ 97.93 89.5 -1.25
आगरा 98.32 89.96 -1.64
लखनऊ 98.92 90.26 -2.24
चेन्नई 101.49 94.39 -4.81
दिल्ली 101.84 89.87 -5.16
कोलकाता 102.08 93.02 -5.4
पटना 104.25 95.57 -7.57
बेंगलुरु 105.25 95.26 -8.57
मुंबई 107.83 97.45 -11.15
जयपुर 108.71 99.02 -12.03
परभणी 108.89 97.1 -12.21
भोपाल 110.2 98.67 -13.52
इंदौर 110.28 98.76 -13.6
रीवा 112.41 100.71 -15.73
अनूपपुर 112.78 101.05 -16.1
श्रीगंगानगर 113.21 103.15 -16.53
पोर्ट ब्लेयर 85.28 83.79 -27.93

 

 स्रोत: IOC

ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट

1 जुलाई के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल पर केन्द्र सरकार 33.29% और राज्य सरकार 23.07% टैक्स वसूलते हैं। वहीं, डीजल पर केन्द्र सरकार 35.66% और दिल्ली सरकार 14.62% प्रतिशत पैसा टैक्स के रुप में वसूलते हैं। 2020 में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई थी, लेकिन तब महामारी की वजह से केन्द्र सरकार एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दिया था। पिछले साल पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 19.98 रुपये से बढ़ाकर 32.9 रुपये कर दिया गया। वहीं, डीजल पर 15.83 रुपये से बढ़ाकर 31.80 रुपये कर दिया गया।' बढ़े हुए एक्साइज ड्यूटी के बाद अप्रैल 2020 से मार्च 2021 तक सरकार के खजाने में पेट्रोल डीजल के जरिए 3.35 लाख रुपये आए। जबकि इसके पहले वित्त वर्ष में सरकार ने पेट्रोल और डीजल का जरिए 1.78 लाख करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि 2018-19 के साल में पेट्रोल और डीजल से 2.13 लाख करोड़ रुपये की सरकार ने कमाई की थी। 

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 
 

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें