लगातार 16वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80 रुपये के करीब
Petrol Diesel Price Today 22 June 2020: लगातार 16वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। देश की सबसे बड़ी तेल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन के अनुसार, दिल्ली में...
Petrol Diesel Price Today 22 June 2020: लगातार 16वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। देश की सबसे बड़ी तेल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत सोमवार को 33 पैसे बढ़कर 79.56 रुपये प्रति लीटर हो गई। डीजल के मूल्य में 58 पैसे की वृद्धि के साथ यह रिकॉर्ड 78.78.85 रुपये प्रति लीटर बिका। इसके साथ ही, पेट्रोल की कीमत दिल्ली में सोमवार को करीब 20 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई, जबकि डीजल का मूल्य नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। पेट्रोल की तुलना में डीजल के दाम तेजी से बढ़ने से दोनों के मूल्य का अंतर घटकर महज 71 पैसे रह गया है।
देश में पेट्रोल-डीजल के दाम 7 जून से लगातार बढ़ रहे हैं। इन 16 दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 8.30 रुपये यानी 11.65% और डीजल 9.46 रुपये यानी 13.63% महंगा हो चुका है। पेट्रोल की कीमत कोलकाता और मुंबई में 32-32 पैसे बढ़कर क्रमश: 81.27 रुपये और 86.36 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। चेन्नई में पेट्रोल 29 पैसे बढ़कर 82.87 रुपये प्रति लीटर पर रहा। डीजल कोलकाता में 53 पैसे महंगा होकर 74.14 रुपये, मुंबई में 55 पैसे महंगा होकर 77.24 रुपये और चेन्नई में 50 पैसे की वृद्धि के साथ 76.30 रुपये प्रति लीटर बिका।
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के मुताबिक 22 जून 2020 को दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata) ,चेन्नई (Chennai) व अल्य प्रमुख शहरों में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..
शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) | डीजल (रुपये/लीटर)
|
दिल्ली | 79.56 | 78.85 |
नोएडा | 80.42 | 71.24 |
गुरुग्राम | 77.8 | 71.26 |
लखनऊ | 80.32 | 71.15 |
मुंबई | 86.36 | 77.24 |
चेन्नई | 82.87 | 76.3 |
कोलकाता | 81.27 | 74.14 |
एंजेल कमोडिटीज में डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव बीते एक महीने में 18%तेज हो गया है। वहीं, कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच कच्चा तेल सस्ता होने पर केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क और राज्यों ने वैट बढ़ा दिया था। इससे तेल कंपनियां कीमतों में इजाफा कर रही हैं।
बता दें कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते देश में ईंधन के दाम लगातार 82 दिन तक स्थिर बने रहे थे। देशभर में कीमतें बढ़ाई गई है और स्थानीय बिक्री कर या मूल्य संवर्धित कर के आधार पर प्रत्येक राज्य में पेट्रोल तथा डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं।
Petrol and diesel prices at Rs 79.56/litre (increase by Rs 0.33) and Rs 78.85/litre (increase by Rs 0.58), respectively in Delhi today. pic.twitter.com/WPdIoyajhe
— ANI (@ANI) June 22, 2020
रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।