लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आज का रेट
Petrol Diesel Rate Today 13th Jan 2020: सोमवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरे हैं। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल 10 पैसे जबकि कोलकाता में 9 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है।...
Petrol Diesel Rate Today 13th Jan 2020: सोमवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरे हैं। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल 10 पैसे जबकि कोलकाता में 9 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। वहीं दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में डीजल 5 पैसे जबकि चेन्नई में 6 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है।
किस रेट पर मिल रहा है पेट्रोल-डीजल
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के मुताबिक सोमवार (13 जनवरी 2020) को दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata) और चेन्नई (Chennai) में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..
शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) | डीजल (रुपये/लीटर) |
दिल्ली | 75.8 | 69.06 |
कोलकाता | 78.39 | 71.43 |
मुंबई | 81.39 | 72.42 |
चेन्नई | 78.76 | 72.98 |
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।