Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज फिर उछाल, जानें कितना बढ़ा दाम
Petrol-Diesel Price Today : पेट्रोल और डीजल की कीमतों से परेशान लोगों को आज भी राहत नहीं मिली है। तेल कंपनियों ने आज फिर कीमतों में इजाफा किया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 30 और डीजल 35 पैसा...
Petrol-Diesel Price Today : पेट्रोल और डीजल की कीमतों से परेशान लोगों को आज भी राहत नहीं मिली है। तेल कंपनियों ने आज फिर कीमतों में इजाफा किया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 30 और डीजल 35 पैसा प्रति लीटर महंगा हो गया है। IOCL के मुताबिक दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का भाव 103.84 रुपये और डीजल 92.47 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 109.83 रुपये और डीजल 100.29 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई की बात करें तो यहां पेट्रोल 101.27 रुपये और डीजल 97.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि, कोलकाता में पेट्रोल 104.52 रुपये और डीजल 95.28 रुपये प्रति लीटर है।
देखें देश के प्रमुख शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल...
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
श्रीगंगानगर | 115.86 | 106.48 |
इंदौर | 112.42 | 101.60 |
भोपाल | 112.38 | 101.54 |
जयपुर | 110.92 | 101.94 |
मुंबई | 109.83 | 100.29 |
पुणे | 109.37 | 98.31 |
बेंगलुरु | 107.46 | 98.15 |
पटना | 106.94 | 99.00 |
कोलकाता | 104.52 | 95.58 |
दिल्ली | 103.84 | 92.47 |
चेन्नई | 101.27 | 96.93 |
नोएडा | 101.11 | 93.10 |
लखनऊ | 100.89 | 92.90 |
आगरा | 100.65 | 92.66 |
चंडीगढ़ | 99.95 | 92.20 |
रांची | 98.38 | 97.61 |
स्रोत: IOC
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।