Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Petrol Diesel Price Today Petrol and Diesel Prices Released on New Year Check Your City Rate - Business News India

Petrol Diesel Price Today: नए साल पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी, चेक करें अपने शहर का रेट 

Petrol Diesel Price Today: नये साल की शुरुआत सुकून भरी रही। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेल कंपनियों ने कोई बढ़ोतरी नहीं की है। कीमतें अपने पुराने स्तर पर बरकरार हैं। बता दें, राजस्थान के...

Tarun Singh लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली Sat, 1 Jan 2022 06:21 AM
हमें फॉलो करें

Petrol Diesel Price Today: नये साल की शुरुआत सुकून भरी रही। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेल कंपनियों ने कोई बढ़ोतरी नहीं की है। कीमतें अपने पुराने स्तर पर बरकरार हैं। बता दें, राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल जहां 112.11 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, पोर्ट ब्लेयर में 82.96 रुपये में ही एक लीटर पेट्रोल मिल जाएगा। आइए जानते हैं कि आपके शहर में क्या है रेट- 

साल के पहले दिन इस रेट पर बिक रहा पेट्रोल-डीजल

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीज़ल (रुपये/लीटर)
श्रीगंगानगर 112.11 95.26
मुंबई 109.98 94.14
भोपाल 107.23 90.87
जयपुर 107.06 90.70
पटना 105.90 91.09
कोलकाता 104.67 89.79
चेन्नई 101.40 91.43
बेंगलुरु 100.58 85.01
रांची 98.52 91.56
नोएडा 95.51 87.01
दिल्ली 95.41 86.67
लखनऊ 95.28 86.80
चंडीगढ़ 94.23 80.90
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13

स्रोत: आईओसी

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें