Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Petrol Diesel Price Today Petrol and diesel prices increase again today - Business News India

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों आज फिर इजाफा, जानें आपके शहर में क्या है रेट  

Petrol Diesel Price Today : आम आदमी को आज एक बार फिर झटका लगा है। तेल कंपनियों ने आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिये हैं। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आज पेट्रोल और...

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों आज फिर इजाफा, जानें आपके शहर में क्या है रेट  
Tarun Singh लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली Thu, 21 Oct 2021 08:26 AM
हमें फॉलो करें

Petrol Diesel Price Today : आम आदमी को आज एक बार फिर झटका लगा है। तेल कंपनियों ने आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिये हैं। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों 35-35 पैसे की वृद्धि हुई है, जिसके बाद पेट्रोल आज दिल्ली में 106.54 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, डीजल की ताजा कीमत 95.27 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 

इन राज्यों में डीजल 100 के पार 

देश की अधिकतर जगहों पर पेट्रोल 100 प्रति लीटर के पार बिक रहा है। वहीं, डीजल की अगर बात करें तो मध्यप्रदेश, राजस्थान, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, कर्नाटक, केरल, गुजरात, गोवा और लद्दाख में कीमतें 100 के पार चली गई हैं। 

प्रमुख शहरों में आज इस रेट पर बिक रहा पेट्रोल-डीजल

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर)

डीज़ल (रुपये/लीटर)

श्रीगंगानगर 118.69 109.50
दिल्ली 106.54 95.27
मुंबई 112.44 103.26
चेन्नई 103.61 99.59
कोलकाता 107.11 98.38
भोपाल 115.17 104.52
रांची 100.91 100.53
बेंगलुरु 110.25 101.12
पटना 110.04 101.86
चंडीगढ़ 102.54 94.99
लखनऊ 103.52 95.72
नोएडा 103.74 95.51

स्रोत: आईओसी

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें