Petrol-Diesel Price Today: आज भी राहत, तीसरे दिन भी नहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम
Petrol Diesel Price Today 26th Feb 2021: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे। आज दिल्ली में पेट्रोल का रेट...
Petrol Diesel Price Today 26th Feb 2021: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे। आज दिल्ली में पेट्रोल का रेट 90.93 रुपये और डीजल का भाव 81.32 रुपये रहा। सरकारी तेल कंपनियों ने कल मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 35 पैसे तक और डीजल की कीमतों में 38 पैसे तक की बढ़ोतरी की थी। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसे महानगरों में कीमतें 90 रुपये के पार चल रही है। कुछ शहरों में तो यह 100 रुपए के स्तर को भी पार कर चुकी हैं।
देखें देश के प्रमुख शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल...
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर
|
मुंबई | 97.34 | 88.44 |
चेन्नई | 92.90 | 86.31 |
कोलकाता | 91.12 | 84.20 |
दिल्ली | 90.93 | 81.32 |
स्रोत: IOC
फरवरी में अब तक पेट्रोल 4.63 रुपये महंगा हुआ
राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 91 रुपये प्रति लीटर के करीब और डीजल 81 रुपये प्रति लीटर को पार कर गया। फरवरी में अब तक पेट्रोल की कीमतें 4.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल की दरें 4.84 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुकी हैं। इसी तरह 2021 में अब तक पेट्रोल 7.22 रुपये और डीजल 7.45 रुपये महंगा हो चुका है। इससे पहले फरवरी में 12 दिन लगातार कीमतें बढ़ी थीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड मंगलवार को 66 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया। पेट्रोल की कीमत पहले ही राजस्थान और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर 100 रुपये से अधिक हो गयी है। ये राज्य ईंधन पर अधिकतम मूल्य वर्धित कर (वैट) लगाते हैं।
ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट
पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।
हर सुबह तय होती हैं कीमतें
दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
1 अप्रैल से कम हो जाएगी टेक होम सैलरी, 12 घंटे करना होगा काम- मोदी सरकार बदलेगी पीएफ और वेतन के नियम
जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।