पेंशनर्स ध्यान दें! इस तारीख तक जमा करें जीवन प्रमाण पत्र, वरना नहीं मिलेगी पेंशन

Varsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Life Certificate: पेंशनर्स (Pensioner's) के लिए बेहद जरूरी खबर है
  • अगर आप भी पेंशनभोगी हैं तो आप जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करा दें, वरना बाद में परेशानी बढ़ जाएगी
  • जीवन प्रमाण पत्र..
पेंशनर्स ध्यान दें! इस तारीख तक जमा करें जीवन प्रमाण पत्र, वरना नहीं मिलेगी पेंशन

Life Certificate: पेंशनर्स (Pensioner's) के लिए बेहद जरूरी खबर है। अगर आप भी पेंशनभोगी हैं तो आप जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करा दें, वरना बाद में परेशानी बढ़ जाएगी। जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2022 है। पहले लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2021 थी जिसे बाद में बढ़ा कर 28 फरवरी कर दिया गया है। बता दें कि सरकारी पेंशनर को बिना किसी रुकावट के अपनी पेंशन पाने के लिए हर साल अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा (Jeevan Praman Patra) करने की आवश्यकता होती है। इसी आधार पर आपको अगले साल पेंशन मिलती है। 

घर से जमा करें लाइफ सर्टिफिकेट
अगर आपने अब तक जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं कराए हैं तो आज यह काम जरूर कर लें। जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए  jeevanpramaan.gov.in पर जाएं। इसके अलावा आप पोर्टल से जीवन प्रमाण ऐप को डाउनलोड करके भी ये काम कर सकते हैं। कल्याण विभाग, पेंशनर्स 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के डोरस्टेप बैंकिंग एलायंस या डाक विभाग की डोरस्टेप सेवा का उपयोग करके डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। आप वेबसाइट (doorstepbanks.com या www.dsb.imfast.co.in/doorstep/login) या 'डोरस्टेप बैंकिंग' मोबाइल एप्लिकेशन या फिर टोल-फ्री नंबर (18001213721 या 18001037188) पर कॉल करके बैंक की डोरस्टेप सेवा बुक कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें-  PNB ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! बचत खाते पर घट गया ब्याज, चेक करें नई दरें

पोस्ट ऑफिस से भी हो जाएगा काम 
आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ मिलकर पिछले साल नवंबर में डाकिया के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए डोरस्टेप सेवा शुरू की है। इस प्रक्रिया में पेंशनर को पोस्टइन्फो डाउनलोड करना होगा। यह एक चार्जेबल सर्विस है और देश भर में केंद्र सरकार के सभी पेंशनर के लिए उपलब्ध है, भले ही उनके पेंशन खाते अलग-अलग बैंक में हों। इसके अलावा सीनियर सिटिजन आसानी से अपने एरिया के पास के डाकघर से कॉमन सर्विस सेंटर (CAC) से जीवन प्रमाण सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं। 

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,