Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Penny stock UPL Ltd Lupin Limited delivered up to 61775 percent return 1 lakh turn 6 crore - Business News India
₹1 और ₹2 के इस शेयर ने 1 लाख के निवेश को बना दिया ₹6 करोड़, दिया 61,775% तक का छप्परफाड़ रिटर्न

₹1 और ₹2 के इस शेयर ने 1 लाख के निवेश को बना दिया ₹6 करोड़, दिया 61,775% तक का छप्परफाड़ रिटर्न

संक्षेप:

Multibagger Penny Stock Return: शेयर बाजार के कुछ स्टॉक ऐसे हैं जिसने लंबी अवधि में अपने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न (Stock return) देकर चौंका दिया है।

Aug 06, 2022 05:10 pm ISTVarsha Pathak मिंट, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Multibagger Penny Stock Return: शेयर बाजार के कुछ स्टॉक ऐसे हैं जिसने लंबी अवधि में अपने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न (Stock return) देकर चौंका दिया है। आज हम आपको दो ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसने 20 साल में अपने निवेशकों को करोड़पति बनाने का काम किया है। यह शेयर है - यूपीएल लिमिटेड (UPL Ltd) और ल्यूपिन लिमिटेड (Lupin Limited)। यूपीएल लिमिटेड और ल्यूपिन लिमिटेड इन दो शेयरों में अगर किसी निवेशक ने 20 साल पहले एक लाख का निवेश किया होता तो अब तक करोड़पति बन गए होते। आइए जानते हैं कैसे?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शेयर प्राइस हिस्ट्री
यूपीएल लिमिटेड के शेयरों में 5 जुलाई 2002 को 1.20 रुपये से 5 अगस्त 2022 को 742.50 रुपये की तेजी आई है। यानी पिछले 20 सालों में यह 61,775.00 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। वहीं, ल्यूपिन लिमिटेड के शेयर 8 जनवरी 1999 को 2.33 रुपये से बढ़कर 5 अगस्त 2022 को 669.40 रुपये पर पहुंच गया। यानी पिछले 23 सालों में इस शेयर ने 28,629.61 प्रतिशत का चौंका देने वाला मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। 

रकम के हिसाब से समझें
आपको बता दें कि 20 साल पहले अगर किसी निवेशक ने यूपीएल लिमिटेड के शेयर में 1.20 रुपये के हिसाब से 1 लाख रुपये लगाते तो आज यह 6 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा होता। वहीं, अगर किसी निवेशक ने 23 साल पहले ल्यूपिन लिमिटेड के शेयरों में 2.33 रुपये के हिसाब से ₹1 लाख लगाया होता तो आज यह रकम ₹2.87 करोड़ होती। 

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।