Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़paytm shares hit upper circuit after npci approval to participate in upi as a tpa provider
पेटीएम के शेयरों में एनपीसीआई की इस मंजूरी ने फूंकी जान, लगा अपर सर्किट

पेटीएम के शेयरों में एनपीसीआई की इस मंजूरी ने फूंकी जान, लगा अपर सर्किट

संक्षेप:

Paytm Share Price Today: NPCI से मंजूरी के बाद Paytm के शेयरों में निवेशकों का भरोसा लौटा है। एक साल में 998.30 रुपये 318.05 रुपये के निचले स्तर तक आने बाद इस अपडेट ने स्टॉक में नई जान फूंकी है।

Mar 15, 2024 10:12 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Paytm Share Price: पेटीएम को थर्ड-पार्टी ऐप प्रोवाइडर के रूप में काम करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से मंजूरी मिलने के बाद उसके शेयरों में निवेशकों का भरोसा लौटा है। एक साल में 998.30 रुपये 318.05 रुपये के निचले स्तर तक आने बाद इस अपडेट ने स्टॉक में नई जान फूंकी है। आज पेटीएम के शेयरों में 5 पर्सेंट का अपर सर्किट लगा है। 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आज यह स्टॉक 370.70 रुपये पर खुला और 367.25 रुपये तक आने के बाद पुन: 370.70 रुपये पर पहुंच गया। पिछले 5 दिन में पेटीएम के शेयर 8 फीसद से अधिक टूट चुके हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की नियामक कार्रवाई के बाद पेटीएम के शेयरों में 50% से अधिक की भारी गिरावट देखी गई है। पिछले छह महीने में पेटीएम 58.12 फीसद टूटा है, जबकि इस साल अबतक इसमें पैसा लगाने वालों को 42 फीसद से अधिक का नुकसान हुआ है। लिस्ट होने के बाद से इसमें 76 फीसद से अधिक की गिराट आई है।

मल्टी-बैंक मॉडल के तहत पेटीएम को थर्ड-पार्टी ऐप प्रोवाइडर (टीपीएपी) के रूप में काम करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) से मंजूरी मिलना कंपनी के लिए एक बड़ी राहत है। विश्लेषकों का कहना है कि यह कदम हालांकि सकारात्मक है, फिर भी अपेक्षित तर्ज पर है।

पेटीएम अपने यूपीआई कारोबार के लिए चार बैंकों एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लिमिटेड और यस बैंक के साथ साझेदारी करेगा। जबकि चार बैंक पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर के रूप में कार्य करेंगे, मौजूदा या नए यूपीआई व्यापारियों के लिए व्यापारी अधिग्रहण बैंक यस बैंक होगा।

आरबीआई द्वारा वन 97 कम्युनिकेशंस की पार्टनर कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर कई प्रतिबंध लगाए गए थे। 15 मार्च, 2024 के बाद इन प्रतिबंधों के बाद, पेटीएम पेमेंट्स बैंक अब अपने यूजर्स  के वॉलेट और खातों में नई जमा स्वीकार करने के लिए उत्तरदायी नहीं था।

हालांकि, 23 फरवरी, 2024 को आरबीआई ने एनपीसीआई को यूपीआई चैनल के लिए थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर बनने के लिए वन97 कम्युनिकेशन लिमिटेड के आवेदन की समीक्षा करने की सलाह दी थी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पेटीएम ऐप नियमों के अनुसार यूपीआई का उपयोग करके काम करना जारी रखे।

(डिस्‍क्‍लेमर: विशेषज्ञों द्वारा दी गई सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।