पाकिस्तान में पेट्रोल के लिए होगा हाहाकार, इमरान सरकार टेंशन में!

Deepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पाकिस्तान में पेट्रोल को लेकर हाहाकर मचने की आशंका है। दरअसल, 5 नवंबर से पाकिस्तान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (पीपीडीए) ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। इस वजह से इमरान सरकार की टेंशन बढ़ गई...

पाकिस्तान में पेट्रोल के लिए होगा हाहाकार, इमरान सरकार टेंशन में!

पाकिस्तान में पेट्रोल को लेकर हाहाकर मचने की आशंका है। दरअसल, 5 नवंबर से पाकिस्तान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (पीपीडीए) ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। इस वजह से इमरान सरकार की टेंशन बढ़ गई है।

क्या है मांग:  डॉन की खबर के मुताबिक पीपीडीए ने चेतावनी दी है कि सरकार ने पेट्रोल कमीशन को छह फीसदी तक नहीं बढ़ाया तो वे 5 नवंबर से देश भर में पेट्रोल पंप बंद कर देंगे। पीपीडीए के वरिष्ठ पदाधिकारियों अब्दुल सामी खान और मलिक खुदा बुख्श ने कहा कि सरकार ने पेट्रोलियम कमीशन को मौजूदा 2.5 फीसदी से बढ़ाकर 5 फीसदी प्रति लीटर करने का वादा किया था। हालांकि पिछले दो साल में सरकार की ओर से अभी तक इस मुद्दे पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

पीपीडीए का कहना है कि बढ़ते बिजली शुल्क और श्रम शुल्क की वजह से व्यवसाय करने की लागत में कई गुना वृद्धि हो सकती है। इस वजह से अब ईंधन स्टेशनों का संचालन मुश्किल हो गया है।

पेट्रोलियम की कीमतों में इजाफे की आशंका:  ये संभव है कि पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। बीते दिनों डॉन की खबर में दावा किया गया था कि सरकार अगले 15 दिनों के लिए पेट्रोलियम की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि कर सकती है। डॉन के सूत्रों के मुताबिक सरकार अभी भी यह तय नहीं कर पाई है कि क्या उसे पेट्रोलियम लेवी को कब से बढ़ाना शुरू कर देना चाहिए। 


 

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,