अवसर बनी आपदा: भारत बना पीपीई का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश, पहले नंबर पर है चीन
मुख्य बातें
- भारत दो महीने के कम समय के भीतर व्यक्तिगत सुरक्षा परिधान (पीपीई) का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश गया है
- सरकार ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी
- चीन पीपीई का सबसे बड़ा विनिर्माता है
भारत दो महीने के कम समय के भीतर व्यक्तिगत सुरक्षा परिधान (पीपीई) का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश गया है। सरकार ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। चीन पीपीई का सबसे बड़ा विनिर्माता है। कपड़ा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने पीपीई की गुणवत्ता और मात्रा दोनों में सुधार करने के लिए कई कदम उठाए हैं। यही कारण है कि भारत दो महीने से भी कम समय में पीपीई का दूसरा सबसे बड़ा विनिर्माता बन गया है। अब भारत इस मामले में सिर्फ चीन से पीछे है।
यह भी पढ़ें: दुबई, अमेरिका, मॉरीशस समेत दुनियाभर में बिकेंगे खादी के मास्क , पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग रंगों में उपलब्ध
बयान में कहा गया कि मंत्रालय ने यह सुनिश्चित करने के लिए भी कदम उठाए हैं कि पूरी आपूर्ति श्रृंखला में केवल प्रमाणित कंपनियां ही पीपीई की आपूर्ति करें। अब कपड़ा समिति, मुंबई भी स्वास्थ्य कर्मचारियों और अन्य कोविड-19 योद्धाओं के लिए आवश्यक पीपीई का परीक्षण और प्रमाणन करेगी।
बता दें देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों में बेहद तेजी से इजाफा हुआ है। कई दिनों से लगातार रोजाना पांच हजार से ज्यादा मरीज पॉजिटिव मिल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक देश में 1,12,359 कोरोना वायरस के मरीज मिल चुके हैं। इसमें से 3435 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 5609 मरीज मिले हैं। दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 11659 पहुंच चुकी है, जिसमें से 194 की मौत हुई है। दुनिया में कोरोना मरीजों की बात करें तो यह 51,38,992 पहुंच गई है। अब तक 3,31,696 लोगों की मौत हुई है। इसमें से 20 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


