Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Online filing india dot com fraud mail to taxpayer for refund be careful IT department GSTM CBIC alerts
ऑनलाइन फाइलिंग इंडिया डॉट कॉम से रिफंड के लिए आया है ईमेल तो हो जाएं सावधान, आईटी विभाग-सीबीआईसी ने किया अलर्ट

ऑनलाइन फाइलिंग इंडिया डॉट कॉम से रिफंड के लिए आया है ईमेल तो हो जाएं सावधान, आईटी विभाग-सीबीआईसी ने किया अलर्ट

संक्षेप:

दो शीर्ष कर निकाय आयकर विभाग और सीबीआईसी ने रविवार को करदाताओं को रिफंड का वादा करने वाले फर्जी ईमेल से सावधान रहने के लिए कहा।  इसके साथ ही वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तकनीकी पक्ष को...

Mon, 4 May 2020 07:45 AMDrigraj Madheshia एजेंसी, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दो शीर्ष कर निकाय आयकर विभाग और सीबीआईसी ने रविवार को करदाताओं को रिफंड का वादा करने वाले फर्जी ईमेल से सावधान रहने के लिए कहा।  इसके साथ ही वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तकनीकी पक्ष को संभालने वाली कंपनी जीएसटी नेटवर्क ने फर्जी वेबसाइट 'ऑनलाइन फाइलिंग इंडिया डॉट कॉम से सावधान किया है और करदाताओं से कहा है कि वे अपनी निजी जानकारी तथा बैंक विवरण का खुलासा न करें। 

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जीएसटीएन ने ट्वीट किया, ''फर्जी वेबसाइट ऑनलाइन फाइलिंग इंडिया डॉट कॉम से सावधान रहिए। ये करदाताओं की निजी जानकारी और बैंक विवरण हासिल करने की कोशिश कर रही है। कोई भी वेबसाइट जो आपकी निजी जानकारी मांगती हो, उसके संदेश, मेल पर प्रतिक्रिया व्यक्त न करें।  इसमें आगे कहा गया की धोखाधड़ी के इरादे से कुछ संदेश व्हाट्सएप, ईमेल और एसएमएस के जरिए भेजे जा रहे हैं, जो रिफंड की प्रक्रिया पूरा करने का दावा करती हैं। 

— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) May 3, 2020

 

जीएसटीएन ने करदाताओं से कहा है कि कोई भी शंका होने पर हेल्प डेस्क नंबर 1800 103 4786 पर फोन करें।  इससे पहले कर विभाग ने ट्वीट किया था कि किसी भी फर्जी लिंक पर क्लिक न करें, जो रिफंड देने का वादा करती हो। ये फर्जी संदेश हैं और आयकर विभाग द्वारा नहीं भेजे गए हैं। 

9,000 करोड़ रुपये से अधिक के 14 लाख रिफंड जारी

ताजा आंकड़ों के अनुसार 8-20 अप्रैल के दौरान विभाग ने विभिन्न श्रेणी के करदाताओं को 9,000 करोड़ रुपये से अधिक के 14 लाख रिफंड जारी किए हैं। इनमें व्यक्तिगत, हिंदू अविभाजित परिवार, प्रॉप्राइटर, फर्म, कॉरपोरेट, स्टार्टअप्स और लघु एवं मझोले उपक्रम (एसएमई) श्रेणी के आयकरदाता शामिल हैं।  वित्त मंत्रालय ने आठ अप्रैल को कहा था कि वह कोविड-19 की वजह प्रभावित लोगों और कंपनियों को राहत के लिए आयकर रिफंड जारी करने की प्रक्रिया को तेज करेगा। मंत्रालय ने कहा था कि पांच लाख रुपये तक के लंबित रिफंड जारी करने के काम में तेजी लाई जाएगी। इससे 14 लाख करदाताओं को लाभ होगा। 

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।