Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़One crore registered on e Sharm portal unorganised workers access benefits of various social security schemes - Business News India

e-SHRAM पोर्टल पर अब तक एक करोड़ रजिस्ट्रेशन, 38 करोड़ लोगों को होगा फायदा

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए लॉन्च किए गए ई-श्रम पोर्टल को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला है। श्रम और रोजगार राज्यमंत्री रामेश्वर तेली के मुताबिक सिर्फ 26 दिनों में पोर्टल पर लगभग एक करोड़ रजिस्ट्रेशन...

e-SHRAM पोर्टल पर अब तक एक करोड़ रजिस्ट्रेशन, 38 करोड़ लोगों को होगा फायदा
Deepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 18 Sep 2021 08:14 PM
हमें फॉलो करें

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए लॉन्च किए गए ई-श्रम पोर्टल को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला है। श्रम और रोजगार राज्यमंत्री रामेश्वर तेली के मुताबिक सिर्फ 26 दिनों में पोर्टल पर लगभग एक करोड़ रजिस्ट्रेशन किए जा चुके है। इस आंकड़े की जानकारी देते हुए रामेश्वर तेली ने मजूदर संगठनों से पोर्टल को लेकर जागरुकता फैलाने की भी अपील की है। आपको बता दें कि ई-श्रम पोर्टल देश में 38 करोड़ से अधिक असंगठित कामगारों का नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करेगा। 

क्या है मकसद: सरकार ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के इच्छुक श्रमिकों की मदद के लिए राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर-14434 भी जारी किया है। इस समूची कवायद का मकसद सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण है। पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी को राज्य सरकारों के विभागों के साथ भी साझा किया जायेगा।

यह पोर्टल निर्माण श्रमिकों, प्रवासी श्रमिकों, गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों, रेहड़ी-पटरी वालों, घरेलू कामगारों, कृषि श्रमिकों, दूध वालों, मछुआरों, ट्रक चालकों सहित सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की मदद करेगा।

दुर्घटना बीमा कवर भी: ई-श्रम पोर्टल पर प्रत्येक रजिस्टर्ड असंगठित कामगार के लिए दो लाख रुपये के दुर्घटना बीमा कवर का भी प्रावधान है। यदि पोर्टल पर रजिस्टर्ड कोई कामगार दुर्घटना का शिकार होता है, तो मृत्यु या स्थायी रूप से शारीरिक विकलांगता की स्थिति में दो लाख रुपये और आंशिक रूप से शारीरिक विकलांगता का शिकार होने पर एक लाख रुपये दिए जायेंगे।

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें