अब घर बैठे बुक कराएं होंडा कार, कंपनी ने शुरू किया ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म 'होंडा फ्रॉम होम'

Drigraj Madheshia एजेंसी, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • देश में प्रीमियम कारों की अग्रणी निमार्ता कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने कोरोना वायरस के कारण पूर्णबंदी में उपभोक्ताओं को सुविधाजनक खरीदारी के प्रयासों के तहत सोमवार को आनलाईन बुकिंग..
अब घर बैठे बुक कराएं होंडा कार, कंपनी ने शुरू किया ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म 'होंडा फ्रॉम होम'

देश में प्रीमियम कारों की अग्रणी निमार्ता कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने कोरोना वायरस के कारण पूर्णबंदी में उपभोक्ताओं को सुविधाजनक खरीदारी के प्रयासों के तहत सोमवार को आनलाईन बुकिंग सेवा शुरू की है।  इस सेवा के तहत इच्छुक उपभोक्ता घर से ही https://www.hondacarindia.com/honda-services/owners/bookaservice  के जरिये अपनी कार को खरीद सकेगा। यह प्लेटफॉर्म उपभोक्ताओं को माडल विकल्प के जरिये ब्राउज करने, अपने पसंदीदा डीलरशिप को चुनने और अपनी कार को ऑनलाइन बुक करने की सुविधा प्रदान करेगा। देश में किसी भी स्थान से चौबीसों घंटे बुकिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए इसे डिजाइन किया गया है। यह डिजिटल बुकिंग प्लेटफॉर्म शीघ्र ही एचसीआईएल के भारत में सभी डीलरशिप को एकीकृत करेगा।

यह भी पढ़ें: फ्रैंकलिन टेंपलटन संकट के बाद MF में निवेश कितना सुक्षित, जानें Experts की राय

कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं निदेशक (बिक्री एवं विपणन) राजेश गोयल ने कहा, “होंडा में, अपने उपभोक्ताओं को 'खरीद का आनंद' प्रदान करना हमारे कॉरपोरेट दर्शन का मूल है। हमारी नई पेश की गई 'होंडा फ्रॉम होम' सुविधा नए उभरते डिजिटल उपभोक्ताओं, जो अपने खरीद निर्णय ऑनलाइन लेते हैं, को  आसान और सुरक्षित अनुभव उपलब्ध कराती है। उपभोक्ता अब आसानी से अपने घर पर आराम से बैठकर अपनी होंडा कार को बुक कर सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म होंडा के कार रिटेल अनुभव को डिजिटल बनाने के प्रयासों का हिस्सा है, जो न केवल सुविधाजनक है बल्कि दक्ष भी है।” गोयल ने कहा उपभोक्ता एक आसान प्रक्रिया का पालन कर अपनी कार को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

बुकिंग की ये है पूरी प्रक्रिया

इच्छुक उपभोक्ता होंडा कार्स इंडिया की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं और बुक नाउ ऑप्शन को चुन सकते हैं। उपभोक्ता जानकारी सत्यापन के बाद, वे अपनी पसंद के कार मॉडल को उसके वेरिएंट्स/फ्यूल टाइप, ट्रांसमिशन (एटी/एमटी) और कलर के साथ चुन सकते हैं। इसके बाद उपभोक्ता जहां खरीदारी करना चाहते हैं उस शहर और वहां के डीलरशिप का चयन कर सकते हैं। जानकारी सारांश पेज को सत्यापित करने के बाद, उपभोक्ता  भुगतान विकल्प का चयन कर और ऑनलाइन बुक करें।

घर पर पहुंचाई जाएगी कार

इसके बाद एक बुकिंग कन्फमेर्शन आईडी जनरेट होगी, जिसे एसएमएस या ईमेल के जरिये ग्राहक को भेजा जाता है और चयनित डीलर को बुकिंग आईडी सहित उपभोक्ता की पूरी जानकारी प्राप्त करवाई जाती है। अगले चरण में एक बिक्री कार्यकारी शामिल है- चुने गए एचसीआईएल डीलरशिप की ओर से जो आगे की कागजी कार्रवाई और फाइनेंस या भुगतान विकल्प पर चचार् के लिए उपभोक्ता से संपर्क करेगा। दस्तावेज और भुगतान संबंधी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद, कार को उपभोक्ता के घर पर पहुंचाया जाएगा। 

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,