ITR filing: महंगा पड़ेगा अपडेटेड आईटीआर फाइल करना, चेक करें कितना करना होगा भुगतान?

लाइव मिंट, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • New ITR Filing: बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister) ने टैक्स स्लैब (Income Tax Slab) में कोई भी बदलाव नहीं किया है
  • हालांकि, वित्त मंत्री ने संशोधित आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने..
ITR filing: महंगा पड़ेगा अपडेटेड आईटीआर फाइल करना, चेक करें कितना करना होगा भुगतान?

New ITR Filing: बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister) ने टैक्स स्लैब (Income Tax Slab) में कोई भी बदलाव नहीं किया है। हालांकि, वित्त मंत्री ने संशोधित आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने वाले लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी है। टैक्स रिटर्न के नियमों (ITR Rule) में राहत देते हुए सरकार ने 2 साल तक अपडेटेड आईटीआर फाइल करने का मौका दिया है। वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि कम टैक्स फाइलिंग की स्थिति में रिवाइस टैक्स फाइलिंग विंडो असेसमेंट के साल से दो साल तक खुली रहेगी। इसका मतलब यह हुआ कि यदि कोई टैक्सपेयर्स अपने आईटीआर में कुछ जानकारी देना भूल जाता है या फिर कोई जानकारी छूट जाती है तो वो उसे अगले 2 साल में सुधार या अपडेट कर सकता है। 

अपडेटेड रिटर्न फाइल करने को लेकर वित्त मंत्री ने क्या कहा?
वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा ,“ऐसी गलतियां दूर करने का मौका देने के लिए, मैं अतिरिक्त टैक्स के भुगतान पर टैक्सपेयर्स को अपडेटेड रिटर्न फाइल करने की अनुमति देने के लिए एक नए प्रोविजन का प्रस्ताव कर रही हूं। यह अपडेटेड रिटर्न संबंधित असेसमेंट वर्ष के खत्म होने से दो साल के भीतर तक फाइल किया जा सकता है। इस कदम से टैक्सपेयर्स को राहत मिलेगी और कोर्ट के मामलों में भी कमी आएगी।” आपको बता दें कि सरकार के इस कदम से टैक्सपेयर्स को राहत जरूर मिलेगी लेकिन अतिरिक्त टैक्स का भुगतान भी करना पड़ेगा। 

यह भी पढ़ें- वैक्सीन लगवा चुके लोगों के लिए शानदार ऑफर! IndiGo की फ्लाइट टिकट पर मिल रहा इतना डिस्काउंट

आइए जानते हैं अपडेटेड इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने के लिए आपको कितना भुगतान करना होगा?

बजट डॉक्युमेंट्स में कहा गया है, "अतिरिक्त इनकम पर ड्यू इंट्रेस्ट और टैक्स पर अतिरिक्त 25 से 50 फीसदी टैक्स टैक्सपेयर्स को चुकाना होगा। ऐसी अतिरिक्त आय की रिपोर्ट करते समय, टैक्सपेयर्स को अतिरिक्त टैक्स का भुगतान करना होगा।'' टैक्स एक्सपर्ट बलवंत जैन कहते हैं कि ऐसी अतिरिक्त आय की रिपोर्ट करते समय, टैक्सपेयर्स को अतिरिक्त टैक्स का भुगतान करना होगा।'' उन्हें आईटीआर दाखिल करते समय ड्यू टैक्स और इंटरेस्ट के प्रतिशत के रूप में अतिरिक्त राशि का भुगतान भी करना होगा। यानी जो टैक्सपेयर्स क्लीन रहना चाहते हैं, उन्हें ITR फाइल करते समय भुगतान योग्य टैक्स और इंटरेस्ट के प्रतिशत के रूप में अतिरिक्त रकम देनी होगी, जो 12 महीने के भीतर अपडेटेड रिटर्न भरने पर 25 फीसदी या 24 महीने के भीतर 50 फीसदी होगी। बलवंत जैन ने कहा 'यह प्रस्ताव टैक्सपेयर्स के लिए सस्ता नहीं है।' 

उन्होंने कहा कि एनुअल इन्फॉर्मेशन रिटर्न (AIS) की शुरूआत ने टैक्सपेयर्स के मन में डर की भावना पैदा की है जो पूरी तरह टैक्स का भुगतान करने से बच रहे हैं। उन्होंने कहा ''चूंकि सरकार के पास उन करदाताओं को जिन्होंने अपनी आय पूरी तरह से घोषित नहीं की है या अपना आईटीआर दाखिल नहीं किया उन्हें ट्रैक करने के लिए कोई बैंडविड्थ नहीं है। इसलिए वह टैक्सपेयर को क्लीन होने का मौका देने के लिए नया आइडिया लेकर आई है लेकिन इसके लिए अतिरिक्त कॉस्ट चुकानी होगी।”

यह भी पढ़ें- 33 रुपये का ये शेयर आज ₹113.65 पर पहुंचा, सिर्फ 21 दिन में निवेशकों के 1 लाख को बना दिया ₹3.39 लाख, क्या आपके पास है?

सभी टैक्सपेयर्स के पास कर रिटर्न दाखिल करने की नियत तारीख से पांच महीने की सीमित विंडो में अपने टैक्स रिटर्न को संशोधित करने का अवसर है अब अपडेटेड रिटर्न रिलेवेंट एसेसमेंट ईयर के अंत से दो साल की अवधि के भीतर दाखिल किया जा सकता है। बजट ज्ञापन के अनुसार, किसी भी व्यक्ति द्वारा आय का अपडेटेड रिटर्न दाखिल करने के लिए आयकर अधिनियम की धारा 139 में एक नया प्रावधान पेश किया जा रहा है, चाहे उसने संबंधित निर्धारण वर्ष के लिए पहले रिटर्न दाखिल किया हो या नहीं।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,