33 रुपये का ये शेयर आज ₹113.65 पर पहुंचा, सिर्फ 21 दिन में निवेशकों के 1 लाख को बना दिया ₹3.39 लाख, क्या आपके पास है?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Multibagger Stock: आज बजट वाले दिन शेयर बाजार (Share market) में 848 अंकों से ज्यादा की तेजी रही
  • इस दौरान ज्यादातर शेयरों में बढ़त देखने को मिली
  • आज हम आपको एक ऐसे स्टॉक के बारे में बता रहे हैं,..
33 रुपये का ये शेयर आज ₹113.65 पर पहुंचा, सिर्फ 21 दिन में निवेशकों के 1 लाख को बना दिया ₹3.39 लाख, क्या आपके पास है?

Multibagger Stock: आज बजट वाले दिन शेयर बाजार (Share market) में 848 अंकों से ज्यादा की तेजी रही। इस दौरान ज्यादातर शेयरों में बढ़त देखने को मिली। आज हम आपको एक ऐसे स्टॉक के बारे में बता रहे हैं, जिसने सिर्फ 21 कारोबारी सत्र में अपने निवेशकों को मोटा रिटर्न (Stock return) देकर मालामाल कर दिया। पिछले एक महीने से इस स्टॉक में जबरदस्त तेजी है और आज भी इसमें 4.99 फीसदी की बढ़त रही। हम बात कर रहे हैं टेक्सटाइल स्टॉक-  
ए.के. स्पिनटेक्स (AK Spintex) की। 

21 दिन में 239.25% का दिया रिटर्न 
इस मल्टीबैगर स्टॉक की कीमत 3 जनवरी 2022 को 33.50 रुपये थी। 1 फरवरी 2022 को इसका क्लोजिंग भाव 113.65 रुपये पर रहा। यानी इसने सिर्फ 23 कारोबारी सत्र में अपने शेयरधारकों को 239.25 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 6 महीने में AK Spintex स्टॉक की कीमत 22 रुपये (2 अगस्त 2021 क्लोजिंग भाव) से 113.65 रुपये (1 फरवरी 2022 क्लोजिंग भाव) तक बढ़ गई। इस दौरान इस स्टॉक ने अपने शेयरधारकों को 416.59 फीसदी का रिटर्न दिया है। 

यह भी पढ़ें- Budget 2022: मोबाइल फोन, चार्जर और कपड़े हुए सस्ते, छाता हुआ महंगा, यहां देखें पूरी लिस्ट 

निवेशकों को हुआ मोटा फायदा 
अगर कोई निवेशक नए साल 2022 के पहले कारोबारी दिन यानी 3 जनवरी को इस टेक्सटाइल स्टॉक में 1 लाख रुपए लगाए होते, तो आज यह रकम 3.39 लाख रुपये हो गई होगी। इसी तरह, अगर कोई निवेशक 6 महीने पहले इस टेक्सटाइल स्टॉक में 22 रुपये के स्तर पर 1 लाख का निवेश किए होते, तो आज की तारीख में यह रकम 5.16 लाख रुपये हो गई होती। पिछले कुछ दिनों में, इस मल्टीबैगर स्टॉक ने सभी कारोबारी सत्रों में 5 फीसदी तक उछला है। यह इस साल के लिए संभावित मल्टीबैगर स्टॉक में से एक है।

यह भी पढ़ें- सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, NPS पर बढ़ी टैक्स डिडक्शन लिमिट

क्या है कंपनी का कारोबार?
इस कंपनी को मूल रूप से "ए.के. प्रोसेसर्स प्राइवेट लिमिटेड" के नाम और स्टाइल में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में शुरू किया गया था। इसकी शुरुआत 6 अक्टूबर 1994 को हुई थी। इसे मानव निर्मित कपड़ों के प्रोसेसिंग के उद्देश्य से शुरू किया गया था। बाद में कारोबार का विस्तार करने और अपनी पूंजी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए कंपनी को 6 जनवरी 1995 को पब्लिक लिमिटेड कंपनी के रूप में चेंज किया गया। अस्सी के दशक में कपड़ा क्षेत्र में बहुत सारे अवसर थे। सरकार ने टेक्सटाइल डेवलपमेंट पर ध्यान दिया। इस अवसर का लाभ उठाने के लिए कंपनी ने कपड़ा प्रोसेसिंग बिजनेस शुरू करने का फैसला किया। 

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,