शेयर की खरीदारी मूड में ये 2 कंपनियां, निवेशकों को मिल चुका तगड़ा रिटर्न
शेयर बाजार अपने रिकॉर्ड स्तर पर है। इस बीच, स्मॉल कैप कंपनी-Cosmo First और Jenburkt Pharmaceuticals लिमिटेड ने शेयर बायबैक का ऐलान किया है। इसके तहत दोनों कंपनियां अपने ही शेयर खरीदेंगी।

इस खबर को सुनें
शेयर बाजार में लिस्टेड स्मॉल कैप कंपनी-Cosmo First और Jenburkt Pharmaceuticals लिमिटेड ने शेयर बायबैक का ऐलान किया है। इसके तहत दोनों कंपनियां अपने ही शेयर खरीदेंगी। अहम बात है कि दोनों कंपनियों के शेयर ने अब तक निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल।
Cosmo First: पैकेजिंग उद्योग से जुड़ी इस कंपनी ने इक्विटी शेयरों की स्वैच्छिक और आनुपातिक बायबैक की घोषणा की है। बायबैक के तहत कंपनी 10.09 लाख शेयरों की खरीदारी करेगी। यह ₹108 करोड़ का होगा। कंपनी के बोर्ड ने बायबैक के लिए 14 दिसंबर को रिकॉर्ड तिथि के रूप में तय किया है।
बता दें कि गुरुवार को Cosmo First के शेयर ₹827 पर बंद हुए, जो पिछले बंद ₹802.80 से 3.01% अधिक है। स्टॉक ने पिछले पांच वर्षों में 251.57% का मल्टीबैगर रिटर्न और पिछले तीन वर्षों के दौरान 430.88% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में स्टॉक में 7.32 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, 2022 में यह 11.7 प्रतिशत गिरा है।
Jenburkt Pharmaceuticals: फार्मा सेक्टर से जुड़ी इस कंपनी ने शेयर के बायबैक का ऐलान किया है। इस बायबैक का साइज ₹11.60 करोड़ है। बता दें कि Jenburkt फार्मास्युटिकल्स के शेयर ₹617.50 पर बंद हुए, जो एक दिन पहले के ₹645.15 के मुकाबले 4.29% कम है। 14 जुलाई 1995 को शेयर की कीमत ₹17.50 से बढ़कर वर्तमान बाजार मूल्य पर पहुंच गई है जो 3,428.57% का रिटर्न है। स्टॉक ने पिछले वर्ष की तुलना में 13.73% का रिटर्न दिया है। वहीं, 2022 में यह शेयर 10.58% चढ़ चुका है।