छप्परफाड़ रिटर्न! इस पेनी स्टॉक ने सिर्फ 3 महीने में 1 लाख रुपये को बना दिया ₹2.5 करोड़, क्या आपके पास है?
मुख्य बातें
- Multibagger Stock: शेयर बाजार के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं रहा, लेकिन कुछ पेनी स्टॉक (मामूली कीमत वाले) ने छप्परफाड़ रिटर्न देकर सबको चौंका दिया है
- वैसे तो पेनी स्टॉक में पैसे लगाना..

Multibagger Stock: शेयर बाजार के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं रहा, लेकिन कुछ पेनी स्टॉक (मामूली कीमत वाले) ने छप्परफाड़ रिटर्न देकर सबको चौंका दिया है। वैसे तो पेनी स्टॉक में पैसे लगाना जोखिम भरा होता है, लेकिन जब निवेश क्वालिटी स्टॉक में हो तब जबरदस्त रिटर्न (penny stock return) की उम्मीद की जा सकती है। आज हम आपको एक ऐसे दमदार पेनी स्टॉक के बारे में बता रहे हैं, जिसमें पैसे लगाकर सिर्फ 3 महीने में निवेशकों को करोड़ों का फायदा हो गया। इस शेयर का नाम है- एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (SEL Manufacturing Company)। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से--
कंपनी का शेयर प्राइस
यह मल्टीबैगर पेनी स्टॉक ₹0.35 (27 अक्टूबर 2021 को एनएसई पर बंद कीमत) से बढ़कर ₹87.45 (21 जनवरी 2022 को एनएसई पर बंद कीमत) हो गया है। यानी 3 महीने में यह शेयर लगभग 24,900 प्रतिशत की तेजी से भागा है। पिछले एक हफ्ते में, इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक ने सभी 5 सत्रों में 5 फीसदी ऊपरी सर्किट को मारा है। इस अवधि में अपने शेयरधारकों को लगभग 21.50 फीसदी का रिटर्न दिया है।
पिछले साल-दर-तारीख (YTD) के अनुसार, 3 जनवरी 2021 को इस शेयर की कीमत ₹44.40 थी, और 21 जनवरी 2022 को यह शेयर 87.45 रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान इस शेयर ने अपने शेयरधारकों को लगभग 97 प्रतिशत रिटर्न दिया है। इसलिए, पेनी स्टॉक को 2022 के लिए भी संभावित मल्टीबैगर पेनी स्टॉक में से एक माना जा सकता है। बता दें कि यह साल 2021 में पहले से ही मल्टीबैगर शेयरों में से एक है, क्योंकि पिछले साल यह स्टॉक 30.20 रुपये से बढ़कर 87.45 रुपये प्रति स्तर पर पहुंच गया था, यानी निवेशकों को 190 प्रतिशत का रिटर्न मिला था। पिछले दो महीनों में इस मल्टीबैगर शेयर की कीमत ₹27.45 से ₹87.45 प्रति शेयर स्तर तक बढ़ गई है, इस अवधि में लगभग 220 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, पिछले 3 महीनों में यह स्टॉक ₹0.35 से बढ़कर ₹87.45 हो गया है, जो इस अवधि में 250 गुना तक बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें- Budget 2022: बजट से करदाताओं के लिए और राहत की आस
निवेशक हुए मालामाल
SEL Manufacturing Company share प्राइस हिस्ट्री के मुताबिक, अगर एक निवेशक एक सप्ताह पहले इस पेनी स्टॉक में ₹1 लाख का निवेश किया होता तो आज वह ₹1 लाख करीब ₹1.21 लाख हो गया होता, जबकि यह YTD समय में ₹1.97 लाख हो गया होता। वहीं, अगर एक निवेशक एक महीने पहले इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक में ₹1 लाख का निवेश किया होता, तो उसका ₹1 लाख अब ₹3.20 लाख हो जाता। इसी तरह, अगर किसी निवेशक ने ₹0.35 पर एक शेयर खरीदने से 3 महीने पहले इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक में ₹1 लाख का निवेश किया होता और अपने निवेश बनाये रखता तो उसका ₹1 लाख अब ₹2.50 करोड़ हो जाता।
लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें

