29 रुपये से ₹7,148 पर पहुंच गया यह स्टॉक, निवेशकों के 1 लाख को बना दिया 2.45 करोड़, क्या आपके पास है?

Varsha Pathak लाइव मिंट, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Multibagger stock: अगर आप में धैर्य है और आप इंतजार कर सकते हैं तो शेयर बाजार से आप मालामाल हो सकते हैं
  • दरअसल, शेयर बाजार में निवेश (share market investment) करते समय, 'बॉय, होल्ड और फॉरगेट'..
29 रुपये से ₹7,148 पर पहुंच गया यह स्टॉक, निवेशकों के 1 लाख को बना दिया 2.45 करोड़, क्या आपके पास है?

Multibagger stock: अगर आप में धैर्य है और आप इंतजार कर सकते हैं तो शेयर बाजार से आप मालामाल हो सकते हैं। दरअसल, शेयर बाजार में निवेश (share market investment) करते समय, 'बॉय, होल्ड और फॉरगेट' स्ट्रेटेजी बेहद काम आती है, क्योंकि पैसा शेयरों की खरीद और बिक्री में नहीं बल्कि 'होल्ड' में है। इसलिए, किसी स्टॉक को लंबे समय तक रखने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि लंबी अवधि के लिए शेयरों में निवेश से उसके निवेशकों को भारी रिटर्न (stock return) मिल सकता है। आज हम आपको एक ऐसे ही स्टॉक के बारे में बता रहे हैं जिसने लंबी अवधि में अपने निवेशकों को करोड़ों का फायदा कराया है। 

हम बजाज फाइनेंस के शेयर (Bajaj Finance share) की बात कर रहे हैं। बजाज ग्रुप का यह स्टॉक 29.18 रुपये के स्तर (NSE पर 11 फरवरी 2010 को बंद कीमत) से बढ़कर 7,148 रुपये के स्तर (NSE पर 4 फरवरी 2022 को बंद कीमत) हो गया है। यानी 12 साल की इस अवधि में इस शेयर ने लगभग 24,400 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 

यह भी पढ़ें- पेंशनर्स ध्यान दें! इस तारीख तक जमा करें जीवन प्रमाण पत्र, वरना नहीं मिलेगी पेंशन

बजाज फाइनेंस के शेयरों पर एक नजर 
पिछले एक महीने से नॉन बैंकिंग फाइनेंसियल कंपनी का यह शेयर (Bajaj Finance share price) बिकवाली की चपेट में है। इस अवधि में, यह स्टॉक 8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,750 रुपये से घटकर 7,148 रुपये के स्तर पर आ गया है। पिछले 6 महीनों में, बजाज फाइनेंस के शेयर लगभग 6,225 रुपये से बढ़कर 7,148 रुपये के स्तर पर पहुंच गए हैं। पिछले एक साल में, बजाज फिनसर्व की इस सहायक कंपनी के शेयर की कीमत लगभग 5,500 रुपये से बढ़कर 7,148 रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। इसी तरह, पिछले 5 साल में, बजाज फाइनेंस के शेयर की कीमत लगभग 1,090 रुपये से बढ़कर 7,148 रुपये के स्तर तक पहुंच गई है। इस अवधि में इस स्टॉक में लगभग 575 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

यह शेयर 12 साल में 245 गुना बढ़ा 
इसी तरह, पिछले 10 साल में यह मल्टीबैगर स्टॉक लगभग 90 गुना बढ़ा है। 3 फरवरी 2010 को एनएसई पर इस शेयर की कीमत महज 79.20 रुपये थी और 4 फरवरी 2022 को इस शेयर का भाव 7,148 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, पिछले 12 साल में, यह स्टॉक 29 रुपये से बढ़कर 7,148 रुपये पर पहुंच गया है। इस अवधि में यह स्टॉक लगभग 245 गुना बढ़ा है।

यह भी पढ़ें-  PNB ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! बचत खाते पर घट गया ब्याज, चेक करें नई दरें

रकम के हिसाब से देखें फायदा 
बजाज फाइनेंस के शेयर प्राइस पैटर्न के मुताबिक, अगर एक निवेशक 1 साल पहले बजाज समूह के इस शेयर में ₹1 लाख का निवेश किया होता तो उसका 1 लाख आज 1.29 लाख रुपये हो जाता। अगर किसी निवेशक ने 6 महीने पहले इस शेयर में 1 लाख का निवेश किया होता तो उसका 1 लाख आज 1.15 लाख रुपये हो गया होता। अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इस मल्टीबैगर स्टॉक में ₹1 लाख का निवेश किया होता, तो उसका ₹1 लाख आज ₹6.75 लाख हो जाता। इसी तरह, अगर किसी निवेशक ने 10 साल पहले इस मल्टीबैगर स्टॉक में निवेश किया होता और इस अवधि तक निवेश को बनाए रखता, तो उसका 1 लाख रुपये आज 90 लाख लाख हो गया होता, जबकि पिछले 12 साल में, 1 लाख का निवेश 2.45 करोड़ रुपये होता। बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप आज लगभग ₹4.32 लाख करोड़ है। 


 

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,