Hindi NewsBusiness NewsMultibagger penny stock 2022 JainCo Projects India gives 1900 pc return in one year 1 lakh turn to 20 25 lakh rupee - Business News India

55 पैसा का शेयर आज ₹11.34 पर पहुंचा, निवेशकों के 1 लाख को बना दिया ₹20.25 लाख, क्या आप खरीदना चाहेंगे?  

Multibagger Stock 2022: आज शेयर बाजार में 1000 अंकों से ज्यादा की गिरावट है। बाजार में भारी गिरावट के बाजवूद कुछ स्टॉक्स में जबर्दस्त तेजी है, ऐसा ही एक स्टॉक है- जैनको प्रोजेक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड...

55 पैसा का शेयर आज ₹11.34 पर पहुंचा, निवेशकों के 1 लाख को बना दिया ₹20.25 लाख, क्या आप खरीदना चाहेंगे?  
Varsha Pathak वर्षा पाठक, नई दिल्लीMon, 24 Jan 2022 01:36 PM
हमें फॉलो करें

Multibagger Stock 2022: आज शेयर बाजार में 1000 अंकों से ज्यादा की गिरावट है। बाजार में भारी गिरावट के बाजवूद कुछ स्टॉक्स में जबर्दस्त तेजी है, ऐसा ही एक स्टॉक है- जैनको प्रोजेक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड (JainCo Projects India)। कंपनी के शेयरों में आज (सोमवार) को कारोबार के दौरान 5 प्रतिशत का उछाल रहा और यह अपने 52 हफ्ते के टॉप पर पहुंच गया। BSE पर यह शेयर आज 5 प्रतिशत की मजबूती के साथ 11.34 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

साल भर में 1,925% का रिटर्न 
एक साल में यह मल्टीबैगर पेनी स्टॉक ₹0.56 (28 जनवरी 2021 को बीएसई पर बंद कीमत) से बढ़कर ₹11.34  (24 जनवरी 2022) हो गया है। इस दौरान इस शेयर ने अपने शेयरधारकों को लगभग 1,925 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इसी तरह पिछले 6 महीने में यह शेयर 5.31 रुपये (26 जुलाई 2021) से बढ़कर 11.34 रुपये पर पहुंच गया है, इस अवधि में  इस शेयर ने 116% का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 5 कारोबारी दिन में यह शेयर 21.41 प्रतिशत की तेजी से भागा है। इसलिए, पेनी स्टॉक को 2022 के लिए भी संभावित मल्टीबैगर पेनी स्टॉक (Multibagger penny stock) में से एक माना जा सकता है।

निवेशक हो गए मालामाल 
जैनको प्रोजेक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड (JainCo Projects India share price) कंपनी की शेयर प्राइस हिस्ट्री को ऐसे भी समझा जा सकता है कि यदि किसी निवेशक ने एक साल पहले इस पेनी स्टॉक में ₹1 लाख का निवेश किया होता तो उसका ₹1 लाख आज ₹20.25 लाख हो गया होता। जबकि यह 6 महीने पहले यदि किसी निवेशक ने इस शेयर में 1 लाख का निवेश किया होता तो उसका 1 लाख आज की तारीख में ₹2.13 लाख हो गया होता। यानी निवेशकों को 6 महीने में डबल से ज्यादा का फायदा होता।

क्या है कंपनी का कारोबार?
जैनको प्रोजेक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड भारत में कंस्ट्रक्शन कारोबार करती है। यह रेडी मिक्स कंक्रीट की खरीद और बिक्री करती है। कंपनी लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (liquefied) में भी कारोबार करती है। कंपनी के प्रमुख प्रोडक्ट्स और सर्विसेज में शेयरों में निर्माण और लेनदेन शामिल हैं।
 

ऐप पर पढ़ें