Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Mukesh Ambani named richest person in asia in forbes latest list

Forbes: चीन के बिजनेसमैन को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर इंसान बने मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी बुधवार को फोर्ब्स की वास्तविक समय संपत्ति रैंकिंग में चीन के हुई का यान को पछाड़ कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। उन्हें यह मुकाम बुधवार को रिलायंस के शेयर...

Forbes: चीन के बिजनेसमैन को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर इंसान बने मुकेश अंबानी
एजेंसियां नई दिल्लीThu, 2 Nov 2017 10:43 AM
हमें फॉलो करें

रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी बुधवार को फोर्ब्स की वास्तविक समय संपत्ति रैंकिंग में चीन के हुई का यान को पछाड़ कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। उन्हें यह मुकाम बुधवार को रिलायंस के शेयर मूल्यों में 46.6 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी से हासिल हुआ। वहीं यान की कंपनी के शेयरों की कीमत 1.2 अरब डॉलर गिरने की वजह से वह दूसरे स्थान पर फिसल गए। 

बता दें कि फोर्ब्स उद्योगपतियों की वास्तविक समय में निजी संपत्ति और शेयरों की कीमत के आधार पर यह सूची बनाता है। इसके मुताबिक मुकेश अंबानी की बुधवार को कुल संपत्ति 42.1 अरब डॉलर थी। 

हालांकि, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब बुधवार को अमेजॉन के मालिक और अमेरिकी कारोबारी जेफ बेजोस के नाम रही। उनकी संपत्ति 93.2 अरब डॉलर आंकी गई। गौरतलब है कि यह सूची फोर्ब्स की वार्षिक अरबपतियों की सूची से अलग है और रोजाना के आधार पर बदलती रहती है। 

इससे पहले फोर्ब्स की एक अन्य लिस्ट में अंबानी भारत में अमीरों की सूची में पहले स्थान पर बरकरार रहे थे। अंबानी इस लिस्ट में लगातार 10वें साल भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बनकर उभरे थे। वहीं देश की तीसरी बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो के मालिक अजीम प्रेमजी 19 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हुए थे।

फोर्ब्स की वार्षिक अरबपतियों की 2017 की सूची में मुकेश का दुनिया में 33वां स्थान है। जबकि शीर्ष पर माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स हैं। 

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें