Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Mukesh Ambani crown of Asias biggest billionaire is in denger this Chinese billionaire eye on it he has already defeated

मुकेश अंबानी का ताज खतरे में, एशिया के सबसे रईस की कुर्सी पर इस चाइनीज की नजर

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में बर्नार्ड अर्नाल्ट जहां टॉप पर हैं, वहीं मुकेश अंबानी एशिया में नंबर वन अरबपति हैं। उनके ठीक पीछे फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और उनके बाद चीन के अरबपति झोंग शानशान हैं।

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 28 March 2023 09:58 AM
हमें फॉलो करें

मुकेश अंबानी का एशिया के अरबपति नंबर-1 का ताज खतरे में है। एक बार फिर चीन में बोतल बंद पानी के कारोबारी झोंग शानशान बड़ी तेजी से एशिया के सबसे बड़े रईस बनने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। इससे पहले कोरोना काल में झोंग ने अंबानी को पछाड़ कर एशिया के सबसे बड़े रईस बन चुके हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक दुनिया के अमीरों की लिस्ट में बर्नार्ड अर्नाल्ट जहां टॉप पर हैं, वहीं मुकेश अंबानी एशिया में नंबर वन अरबपति हैं। उनके ठीक पीछे फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और उनके बाद चीन के अरबपति झोंग शानशान हैं। इस समय झोंग का कुल नेटवर्थ 68.3 अरब डॉलर है और मुकेश अंबानी की 77.1 अरब डॉलर। इस साल अब तक मुकेश अंबानी की संपत्ति में 10.1 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इसके विपरित झोंग की संपत्ति मामूली ही सही लेकिन 788 मिलियन डॉलर बढ़ी है। दोनों के बीच अब करीब 9 अरब डॉलर का फासला है।

साल 2020 ने जाते-जाते मुकेश अंबानी को दो झटके दिए थे। पहले दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची से बाहर हुए थे और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने का रुतबा छिन गया था। कमोवेश इस बार भी मुकेश अंबानी टॉप-10 से बाहर 12वें स्थान पर हैं। जिस समय झोंग ने मुकेश अंबानी को पछाड़ा था, उस समय उनकी दौलत 77.8 अरब डॉलर हो गई  और मुकेश अंबानी की संपत्ति 76 अरब डॉलर थी।

इस साल संपत्ति गंवाने में अडानी पहले और अंबानी दूसरे नंबर पर

इस साल अब तक संपत्ति गंवाने वाले अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी पहले नंबर पर हैं। हिंडनबर्ग की आंधी में उनकी कंपनियों के शेयर ऐसे उड़े की वे तीसरे से 37वें पायदान पर आ गिरे। इसके बाद रिकवरी होने लगी और अब कुल 62.5 अरब डॉलर गंवाकर अडानी 58 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 21वें स्थान पर हैं। इस साल मुकेश अंबानी की दौलत में 10.1 अरब डॉलर की सेंध लगी है और वह इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। अंबानी के पास कुल 77.1 अरब डॉलर की संपत्ति है।

पिछले साल के लूजर इस साल कर रहे कमाल

दौलत गंवाने के मामले में पिछले साल के लूजर इस साल बड़े गेनर साबित हो रहे हैं। एलन मस्क अपनी संपत्ति में इस साल 39.7 अरब डॉलर का इजाफा कर गेनर नंबर वन हैं। अब उनकी कुल संपत्ति 177 अरब डॉलर है। मार्क जुकरबर्ग ने अपने नेटवर्थ में इस साल अब तक 29 अरब डॉलर की बढ़ोतरी की है। अब उनके पास 74.7 अरब डॉलर की संपत्ति है। गेनर की लिस्ट में वह दूसरे स्थान पर हैं।

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें