Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Modi Govt notifies new drone rules Zen Technologies and DCM Shriram Industries stocks - Business News India
सरकार के ड्रोन नियम में बदलाव का इन 2 कंपनियों को फायदा, निवेशक हुए मालामाल

सरकार के ड्रोन नियम में बदलाव का इन 2 कंपनियों को फायदा, निवेशक हुए मालामाल

संक्षेप:

केंद्र सरकार ने ड्रोन से जुड़े नियमों को आसान बना दिया है। इसका फायदा शेयर बाजार में जेन टेक्नोलॉजीज और डीसीएम श्रीराम इंडस्ट्रीज के निवेशकों को मिल रहा है। ये दोनों कंपनियां ड्रोन कारोबार में काम कर...

Aug 27, 2021 12:59 pm ISTDeepak Kumar मिंट, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

केंद्र सरकार ने ड्रोन से जुड़े नियमों को आसान बना दिया है। इसका फायदा शेयर बाजार में जेन टेक्नोलॉजीज और डीसीएम श्रीराम इंडस्ट्रीज के निवेशकों को मिल रहा है। ये दोनों कंपनियां ड्रोन कारोबार में काम कर रही हैं। यही वजह है कि इनके निवेशकों को मुनाफा हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है शेयर का भाव: जेन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की बात करें तो शुक्रवार को कंपनी का शेयर भाव 8 फीसदी की तेजी के साथ 100 रुपए के पार रहा। शेयर का भाव 107.75 रुपए के स्तर पर पहुंच गया। ये 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर पर है। कंपनी का मार्केट कैपिटल 810 करोड़ रुपए है। डीसीएम श्रीराम इंडस्ट्रीज की बात करें तो कंपनी के शेयर में उतार-चढ़ाव रहा। कंपनी का शेयर भाव 415 रुपए के स्तर पर है। मार्केट कैपिटल की बात करें तो 720 करोड़ रुपए है।

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा के मुताबिक जेन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड एक ऋण-मुक्त कंपनी है। कंपनी के लिए नए ड्रोन नियम भविष्य के लिहाज से बेहतर हो सकते हैं। वहीं, हाल ही में डीसीएम श्रीराम इंडस्ट्रीज ने तुर्की UAV निर्माता और ड्रोन निर्माता Zyrone Dynamics के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। नए नियम के लिहाज से कंपनी का भविष्य बेहतर रहने की उम्मीद है।

क्या है ड्रोन के नियम: बता दें कि केंद्र सरकार ने आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में पहुंच आसान बनाने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए ड्रोन नियमावली को सरल कर दिया है। ड्रोन ऑपरेट करने के लिए भरे जाने वाले फॉर्म्स की संख्या अब 25 से घटकर 5 हो गई है। इसके साथ ही ऑपरेटर से वसूली जाने वाली फीस की संख्या अब केवल 4 रह गई है, पहले ये संख्या 72 थी।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।