खुलते ही IPO पर टूट पड़े निवेशक, पहले दिन 72 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP ने किया गदगद

Jan 16, 2024 09:42 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

निवेशकों के लिए आईपीओ 15 जनवरी को ओपन हुआ था। वहीं, कोई रिटेल निवेशक 17 जनवरी तक इस पर दांव लगा पाएगा। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 18 जनवरी 2024 को किया जाएगा। प्राइस बैंड 31 रुपये से 33 रुपये है।

खुलते ही IPO पर टूट पड़े निवेशक, पहले दिन 72 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP ने किया गदगद

Maxposure आईपीओ को निवेशकों की तरफ से शानदार रिस्पॉस पहले दिन मिला है। यह एसएमई आईपीओ 72 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया जा चुका था। निवेशकों के आकर्षण की बड़ी वजह जीएमपी को माना जा रहा है। ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। बता दें, आज भी इस आईपीओ पर दांव लगाने का मौका निवेशकों के पास है। 

ग्रे मार्केट ने किया गदगद

इस आईपीओ का प्राइस बैंड 31 रुपये से 33 रुपये प्रति शेयर तय हुआ है। कंपनी ग्रे मार्केट में आज 51 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रही थी। अगर यही हाल लिस्टिंग तक रहा तो शेयर बाजार में कंपनी पहले दिन 154 प्रतिशत का फायदा दे सकती है। इन्वेस्टर गेन की रिपोर्ट के मुताबिक आईपीओ 84 रुपये पर लिस्ट हो सकता है। 

17 जनवरी तक दांव लगा पाएंगे निवेशक 

निवेशकों के लिए आईपीओ 15 जनवरी को ओपन हुआ था। वहीं, कोई रिटेल निवेशक 17 जनवरी तक इस पर दांव लगा पाएगा। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 18 जनवरी 2024 को किया जाएगा। बता दें, Maxposure आईपीओ के लॉट साइज 4000 शेयरों का बनाया गया है। लेकिन कोई रिटेल निवेशक अधिक से अधिक 1 ही लॉट पर दांव लगा सकता है। 

एंकर निवेशकों से मिला 5.61 करोड़ रुपया 

एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 12 जनवरी को ओपन हुआ था। तब कंपनी ने 5.61 करोड़ रुपये जुटाए थे। एंकर निवेशकों को अलॉट किए गए शेयरों में 50 प्रतिशत हिस्से का लॉक इन पीरियड महज 30 दिनों का ही है। वहीं, बाकि 50 प्रतिशत हिस्से का 90 दिन है। 

तिमाही नतीजे रहे मजबूत 

कंपनी के बहिखाते की बात करें तो सितंबर तिमाही में कुल प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 370.83 करोड़ रुपये का रहा था। बता दें, आईपीओ के बाद प्रमोटर्स की शेयर होल्डिंग 84.35 प्रतिशत से घटकर 61.58 प्रतिशत हो जाएगी। कंपनी के प्रमोटर्स प्रकाश जौहरी और श्वेता जौहरी हैं। 

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,