Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Market Price Mustard reached Rs 8800 quintal CPO Palmolein Cottonseed declined pulses became cheaper - Business News India

मंडी भाव: सरसों 8800 रुपये क्विन्टल पर पहुंचा,  सीपीओ, पामोलीन, बिनौला में गिरावट, दालें हुईं सस्ती

सोयाबीन तेल रहित खल (डीओसी) की हल्की-फुल्की मांग के चलते दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को मांग बढ़ने से सरसों तेल तिलहन के भाव मजबूत रहे। सलोनी, आगरा और कोटा में सरसों का भाव 8,700 रुपये से...

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली इंदौरWed, 1 Sep 2021 08:57 AM
हमें फॉलो करें

सोयाबीन तेल रहित खल (डीओसी) की हल्की-फुल्की मांग के चलते दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को मांग बढ़ने से सरसों तेल तिलहन के भाव मजबूत रहे। सलोनी, आगरा और कोटा में सरसों का भाव 8,700 रुपये से बढ़ाकर 8,800 रुपये क्विन्टल बोला गया। अगले महीने सोयाबीन, बिनौला और मूंगफली की फसल आने की उम्मीदों से बिनौला का भाव गिरावट में रहा। वहीं, पामोलीन का आयात खोले जाने से कच्चे पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन के अलावा बिनौला तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। अन्य तेल-तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।  

वहीं इंदौर के खाद्य तेल बाजार में मंगलवार को मूंगफली तेल के भाव में 20 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की वृद्धि हुई। आज सोयाबीन रिफाइंड पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम सस्ता बिका। कपास्या खली के भाव में 25 रुपये प्रति 60 किलोग्राम कम हुए। जबकि,  स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में मंगलवार को चना कांटा 75 रुपये, मसूर 100 रुपये और तुअर (अरहर) के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई। मूंग 200 रुपये प्रति क्विंटल महंगा बिकी आज मूंग दाल 100 रुपये एवं मूंग मोगर के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी हुई।


    दिल्ली मंडी के थोक भाव इस प्रकार रहे- (रुपये प्रति क्विंटल)

  •      सरसों तिलहन - 8,325 - 8,375 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
  •      मूंगफली - 6,820 - 6,965 रुपये।
  •      मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,500 रुपये।
  •      मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,385 - 2,515 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों तेल दादरी- 16,850 रुपये प्रति क्विंटल।
  •      सरसों पक्की घानी- 2,590 -2,640 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों कच्ची घानी- 2,675 - 2,785 रुपये प्रति टिन।
  •      तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,500 - 18,000 रुपये।
  •      सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,000 रुपये।
  •      सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,900 रुपये।
  •      सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,620 रुपये।
  •      सीपीओ एक्स-कांडला- 11,900 रुपये।
  •      बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,450 रुपये।
  •      पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,480 रुपये।
  •      पामोलिन एक्स- कांडला- 12,400 (बिना जीएसटी के)
  •      सोयाबीन दाना 9,000 - 9,100, सोयाबीन लूज 8,600 - 8,800 रुपये
  •      मक्का खल (सरिस्का) 3,800 रुपये

इंदौर में मूंगफली तेल के भाव में वृद्धि

  • तिलहन: सोयाबीन 8500 से 9000, सरसों (निमाड़ी) 7700 से 7800,
  • टोली 5600 से 5800 रुपये प्रति क्विंटल।
  • तेल: मूंगफली तेल इंदौर 1600 से 1620, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1405 से 1410 
  • सोयाबीन साल्वेंट 1335 से 1340, पाम तेल 1340 से 1345 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।
  • कपास्या खली: कपास्या खली इंदौर 2100, कपास्या खली देवास 2100, 
  • कपास्या खली उज्जैन 2100, कपास्या खली खंडवा 2075,
  • कपास्या खली बुरहानपुर 2075 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी।
  • कपास्या खली अकोला 2725 रुपये प्रति क्विंटल। 

इंदौर में चना कांटा, मसूर, तुअर के भाव में कमी

  • दलहन: चना (कांटा) 5500 से 5525, मसूर 7550 से 7600,
  • तुअर (अरहर) निमाड़ी 5700 से 6800, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 6900 से 7000, 
  • तुअर (कर्नाटक) 7100 से 7200, मूंग 6800 से 7000, मूंग हल्की 6100 से 6500,
  • उड़द 7000 से 7400, हल्की 5500 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल।
  •  दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 9100 से 9200, तुअर दाल फूल 9300 से 9500, 
  • तुअर दाल बोल्ड 9600 से 10000, आयातित तुअर दाल 8900 से 9000,
  • चना दाल 6350 से 6950, मसूर दाल 8450 से 8750, मूंग दाल 7800 से 8100,
  • मूंग मोगर 8600 से 8900, उड़द दाल 9200 से 9500, 
  • उड़द मोगर 9900 से 10400 रुपये प्रति क्विंटल।
  • चावल: बासमती (921) 9000 से 9500, तिबार 7500 से 8000,
  • दुबार 7000 से 7500, मिनी दुबार 6000 से 6500, मोगरा 4000 से 6000, 
  • बासमती सैला 6000 से 7500, कालीमूंछ 6800 से 7000, राजभोग 5800 से 6000,
  • दूबराज 3500 से 4000, परमल 2700 से 2850, हंसा सैला 2600 से 2750, 
  • हंसा सफेद 2600 से 2650, पोहा 3300 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

इनपुट: भाषा

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें