Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Market Price Improvement in Soyabean Digum Strong in Mustard Palmolein Arhar Dal weak

मंडी भाव: सोयाबीन डीगम में सुधार, सरसों, पामोलीन में भी मजबूती, अरहर दाल कमजोर

 हल्के तेलों में सबसे सस्ता होने से स्थानीय मांग बढ़ने के कारण तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सोयाबीन डीगम तेल की कीमत में सुधार रहा,। जबकि त्योहारी मांग बढ़ने से सरसों तथा मलेशिया एक्सचेंज...

मंडी भाव: सोयाबीन डीगम में सुधार, सरसों, पामोलीन में भी मजबूती, अरहर दाल कमजोर
एजेंसी नई दिल्ली इंदौरTue, 14 Sep 2021 09:34 AM
हमें फॉलो करें

 हल्के तेलों में सबसे सस्ता होने से स्थानीय मांग बढ़ने के कारण तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सोयाबीन डीगम तेल की कीमत में सुधार रहा,। जबकि त्योहारी मांग बढ़ने से सरसों तथा मलेशिया एक्सचेंज के मजबूत होने से सीपीओ और पामोलीन कांडला के भाव मजबूती के रुख में रहे।  दूसरी ओर बिनौला की कीमत में गिरावट आने से मूंगफली तेल तिलहन कीमत में गिरावट रही। वहीं, इंदौर के दाल - चावल बाजार में सोमवार को तुअर (अरहर) की दाल के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की कमी शनिवार की तुलना में हुई। चना दाल भी सौ रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी।

 बाजार सूत्रों ने कहा कि शुक्रवार देर रात सरकार ने कच्चे पामतेल (सीपीओ), पामोलीन, सूरजमुखी, सोयाबीन डीगम और सोयाबीन रिफाइंड जैसे खाद्य तेलों के आयात शुल्क में साढ़े पांच प्रतिशत की कमी कर दी ताकि त्योहारों के मौसम में खाद्य तेलों की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाया जा सके। इस फैसले का असर तेलों की आने वाली खेपों पर देखने को मिल सकता है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय त्यौहारी मांग होने से सरसों तेल तिलहन कीमतों में सुधार दर्ज हुआ, जबकि मलेशिया एक्सचेंज में एक प्रतिशत की तेजी से कच्चा पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन कांडला भाव में सुधार देखने को मिला। शिकागो एक्सचेंज सामान्य बना रहा।  सूत्रों ने कहा कि कुछ हफ्ते पूर्व बिनौला का भाव मूंगफली के लगभग बराबर होने के बाद मूंगफली की मांग बढ़ी थी, लेकिन बिनौला के नयी फसल के बाजार में आने की संभावना से इसके भाव मूंगफली से 12 रुपये किलो कम हो गये। इससे मूंगफली तेल तिलहन में गिरावट आई।

सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन के सितंबर माह वाले आयात की खेप अक्टूबर में पहुंचेगी और बाजार में इसका भाव 127.50 रुपये किलो है, जबकि हाजिर बाजार में फिलहाल सोयाबीन का भाव 131 रुपये किलो है। आयात खेप पहुंचने के बाद इनके भाव कुछ नरम होने की उम्मीद की जा रही है। फिलहाल हल्के तेल में सबसे सस्ता होने (सोयाबीन डीगम फिलहाल बिनौला से भी सस्ता है) के कारण सोयाबीन डीगम तेल की अच्छी मांग है।
    

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
    

  • सरसों तिलहन - 8,650 - 8,700 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
  •      मूंगफली - 6,685 - 6,830 रुपये।
  •      मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,350 रुपये।
  •      मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,345 - 2,475 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों तेल दादरी- 17,700 रुपये प्रति क्विंटल।
  •      सरसों पक्की घानी- 2,665 -2,715 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों कच्ची घानी- 2,750 - 2,860 रुपये प्रति टिन।
  •      तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,500 - 18,000 रुपये।
  •      सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,500 रुपये।
  •      सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,300 रुपये।
  •      सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,100 रुपये।
  •      सीपीओ एक्स-कांडला- 11,480 रुपये।
  •      बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,500 रुपये।
  •      पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,000 रुपये।
  •      पामोलिन एक्स- कांडला- 11,950 (बिना जीएसटी के)
  •      सोयाबीन दाना 8,600 - 8,900, सोयाबीन लूज 8,300 - 8,600 रुपये
  •      मक्का खल (सरिस्का) 3,800 रुपये

इंदौर में सोयाबीन रिफाइंड में ग्राहकी बढ़िया
 

तिलहन 

  • सोयाबीन 8900 से 9000,
  • सरसों (निमाड़ी) 7600 से 7700 रुपये प्रति क्विंटल।

तेल 

  • मूंगफली तेल इंदौर 1560 से 1580,
  • सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1360 से 1365,
  • सोयाबीन साल्वेंट 1285 से 1290,
  • पाम तेल 1305 से 1310 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

कपास्या खली

  • कपास्या खली इंदौर 1975,
  • कपास्या खली देवास 1975, 
  • कपास्या खली उज्जैन 1975,
  • कपास्या खली खंडवा 1950,
  • कपास्या खली बुरहानपुर 1950 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी।
  • कपास्या खली अकोला 2500 रुपये प्रति क्विंटल। 

इंदौर में तुअर दाल के भाव में कमी

दलहन  

  • चना (कांटा) 5450 से 5475,
  • मसूर 7500 से 7600,
  • तुअर (अरहर) निमाड़ी 5700 से 6600, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 6900 से 7000, तुअर (कर्नाटक) 7000 से 7100,
  • मूंग 6600 से 6700, मूंग हल्की 6100 से 6400,
  • उड़द 7100 से 7500, हल्की 5500 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल

  • तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 8700 से 9000,
  • तुअर दाल फूल 9100 से 9300, 
  • तुअर दाल बोल्ड 9400 से 9800,
  • आयातित तुअर दाल 8700 से 8800,
  • चना दाल 6250 से 6850,
  • मसूर दाल 8400 से 8700,
  • मूंग दाल 7600 से 7900,
  • मूंग मोगर 8500 से 8800, 
  • उड़द दाल 9300 से 9600, 
  • उड़द मोगर 10000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल

  • बासमती (921) 9000 से 9500,
  • तिबार 7500 से 8000,
  • दुबार 7000 से 7500,
  • मिनी दुबार 6000 से 6500, 
  • मोगरा 4000 से 6000, 
  • बासमती सैला 6000 से 7500, 
  • कालीमूंछ 6800 से 7000
  • राजभोग 5800 से 6000,
  • दूबराज 3500 से 4000,
  • परमल 2500 से 2650, 
  • हंसा सैला 2450 से 2650, 
  • हंसा सफेद 2200 से 2400, 
  • पोहा 3400 से 3900 रुपये प्रति क्विंटल।

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें