शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स में 622 अंकों की उछाल, Nifty 9000 के पार बंद

लाइव हिन्दुस्तान एजेंसी, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • दिनभर काफी उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: शेयर बाजार आज बेहद मजबूत स्थिति पर बंद हुआ
  •  बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 622 अंक उछल कर 30,818.61 के स्तर पर बंद हुआ
शेयर बाजार में मजबूती,  सेंसेक्स में 622 अंकों की उछाल, Nifty 9000 के पार बंद

दिनभर काफी उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: शेयर बाजार आज बेहद मजबूत स्थिति पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 622 अंक उछल कर 30,818.61 के स्तर पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स अपने दिन के उच्च स्तर 30,878.31 से सबसे निचले स्तर 30,157.75 पर आ गया था। वहीं निफ्टी में भी आज शानदार बढ़त दिखी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 187.45 अंक चढ़कर  9,066.55 के स्तर पर बंद हुआ। आज बैंक निफ्टी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू, रियलटी, आईटी, मीडिया जैसे सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बढ़त फार्मा सेक्टर में देखने को मिली। इसमें आज 4 फीसद से ज्यादा बढ़त रही।

अनुमान से बेहतर नतीजों से Dr Reddys Lab में 5.82 % का उछाल आया और यह 3,915.05 रुपये पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी टॉप गेनर की बात करें तो श्री सीमेंट 6.24 फीसद, HDFC 6.15 फीसद, M&M    के स्टॉक में 5.71 फीसद और बीपीसीएल में 5.69 फीसद की बढ़त दर्ज की गई। वहीं टॉप लूजर की बात करें तो इन्फ्राटेल में 6.99 फीसद, इंडसंड बैंक 2.60 फीसद, HEROMOTOCO 2.34 फीसद, VEDL 1.61 फीसद और एयरटेल के शेयर 0.65 फीसद नुकसान में रहे।

बता दें  सेंसेक्स 36.58 अंक गिरकर 30159 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10 अंक ऊपर 8889 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दिख रही है। वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आज रुपया 14 पैसे टूटकर 75.80 (अस्थायी) पर बंद हुआ। 

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे टूटा

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 14 पैसे टूटकर 75.80 (अस्थायी) पर बंद हुआ। अमेरिका-चीन के बीच व्यापार विवाद और कोरोना वायरस संक्रमण के फिर से तेज होने की चिंता से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुपये पर सकारात्मक असर पड़ा। वहीं लगातार विदेशी पूंजी निकासी, अमेरिका-चीन के बीच व्यापार विवाद और कोरोना वायरस महामारी को लेकर चिंता का प्रभाव घरेलू मुद्रा पर पड़ा।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 75.60 पर खुला लेकिन बाद में यह और नीचे आया तथा अंत में मंगलवार के बंद भाव से 14 पैसे टूटकर 75.66 पर बंद हुआ। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.66 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान घरेलू मुद्रा में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला और यह ऊंचे में 75.60 और नीचे 75.86 तक गया।

2:39 बजे: शेयर बाजार ने अब रफ्तार पकड़ ली है। सेंसेक्स  607.16  अंक उछल कर अब 30,803.33 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी में भी खरीदारी हावी हो चुकी है। निफ्टी 183.05 (2.06%) अंक उछल कर 9,062.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं अनुमान से बेहतर नतीजों से Dr Reddys Lab में 4.58% का उछाल आया है। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 76 फीसदी बढ़ा है। Q4 में कंपनी का  मुनाफा पिछले साल के 434.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 764.2 करोड़ रुपये रहा है। वहीं आय पिछले साल के 4,017 करोड़ रुपये से बढ़कर  4,432 करोड़ रुपये रही है। 

एल एंड टी इन्फोटेक के शेयरों में 8 फीसद की तेजी

आईटी कंपनी एलएंडटी इंफोटेक के शेयरों में बुधवार को लगभग 8 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। यह बढ़त कंपनी के चौथे तीमाही के नतीजों के बाद देखी जा रही है। कंपनी ने जनवरी-मार्च 2020 तिमाही के लिए समेकित शुद्ध लाभ में 12.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। बीएसई पर कंपनी का शेयर 7.71 प्रतिशत उछलकर 1,798 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर यह 7.77 प्रतिशत बढ़कर 1,800 रुपये हो गया। एलएंडटी इंफोटेक ने मंगलवार को जनवरी-मार्च 2020 तिमाही के लिए समेकित शुद्ध लाभ में 12.9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 427.5 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की।

चौथी तिमाही में मुनाफा दोगुना होने से टाटा पावर के शेयर सात प्रतिशत बढ़े

चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होने से टाटा पावर के शेयरों में बुधवार को सात फीसदी की तेजी आई। बीएसई में कंपनी के शेयर 6.95 प्रतिशत बढ़कर 34.60 रुपये के भाव पर आ गए, जबकि एनएसई में 6.62 प्रतिशत बढ़त देखने को मिली। टाटा पावर ने मंगलवार को बताया कि उसका समेकित शुद्ध लाभ दोगुना बढ़कर जनवरी-मार्च तिमाही में 475 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि 31 मार्च, 2019 को समाप्त तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 172 करोड़ रुपये था।

11:10 बजे: बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। निफ्टी जहां 8900 के ऊपर टिकने के लिए जद्दोजहद कर रहा है तो वहीं सेंसेक्स 194 अंकों की बढ़त के साथ 30390 पर है।  निफ्टी बैंक में दबाव साफ दिख रहा है। सेंसेक्स जहां आज के ऊपरी स्तर से 200 अंक फिसल चुका है वहीं निफ्टी भी 9,000.05 से 60 अंक नीचे आ चुका है। निफ्टी 50 के 36 शेयर हरे तो 14 लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: एक दिन में कोरोना की अब तक की बड़ी उछाल, देश में 5611 नए केस,140 मौतें

मंगलवार को बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 700 से ज्यादा अंक ऊपर नीचे होने के बाद 30 प्रमुख शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 167.19 अंक बढ़कर 30,196.17 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 55.85 अंक की बढ़त के साथ 8,879.10 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल भारती एयरटेल का शेयर सबसे अधिक लाभ में रहा। कंपनी का शेयर 11 प्रतिशत तक चढ़ गया। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक एयरटेल के प्रति उपयोक्ता औसत राजस्व (एआरपीयू) में बढ़ोत्तरी से उसके शेयर में उछाल देखा गया।  बता दें मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट दिखी थी। डाऊ जोंस करीब 400 अंक गिरकर बंद हुआ था। वहीं S&P 500 1 फीसद टूटा था।

आज से खुल रहा है रिलायंस का राइट इश्यू 

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का राइट इश्यू 20 मई को खुलकर तीन जून 2020 को बंद होगा। राइट इश्यू के तहत आरआईएल के प्रत्येक 15 शेयर के बदले एक शेयर दिया जाएगा। यह शेयर 1,257 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर आवंटित किए जायेंगे। राइट इश्यू के लिए आवेदन करते समय शेयरधारक को 314.25 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से भुगतान करना होगा। शेष 942.75 रुपये की राशि को दो किस्तों में चुकाना होगा। कंपनी अपने मेगा राइट इश्यू से मिलने वाली राशि में से तीन- चौथाई का इस्तेमाल कुछ कर्ज चुकाने में करेगी। राइट इश्यू के पेशकश दस्तावेज में इसका उल्लेख किया गया है।आरआईएल को उसके प्रस्ताविति राइट इश्यू से कुल मिलाकर 53,036.13 करोड़ रुपये की प्राप्ति होने की उम्मीद है। यह

एफपीआई ने मई में की वापसी

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अप्रैल में भी भारतीय बाजार में बिकवाली जारी रखी, हालांकि अप्रैल 2020 में निकासी की रफ्तार कुछ कम हो गई। अप्रैल में एफपीआई ने 90.40 करोड़ डालर की शुद्ध बिकवाली की। उसके बाद मई 2020 में एफपीआई ने भारतीय बाजार में वापसी की और 12 मई तक 2.8 अरब डालर की शुद्ध खरीदारी उन्होंने की। 

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।