Market Live: पैकेज पर शेयर बाजार का उत्साह ठंडा, 32000 के नीचे खुला सेंसेक्स, निफ्टी 175 अंक लुढ़का

Drigraj Madheshia लाइव हहिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

एमएसएमई, एनबीएफसी, एमएफआई, डिस्कॉम, रियल एस्टेट, टैक्स और कॉन्ट्रैक्टर्स को राहत देने के लिए 6 लाख करोड़ के बूस्टर डोज का आज शेयर बाजार बहुत ठंडा रिस्पांस दे रहा है। प्रीओपन में शेयर बाजार में उत्साह...

Market Live: पैकेज पर शेयर बाजार का उत्साह ठंडा, 32000 के नीचे खुला सेंसेक्स, निफ्टी 175 अंक लुढ़का

एमएसएमई, एनबीएफसी, एमएफआई, डिस्कॉम, रियल एस्टेट, टैक्स और कॉन्ट्रैक्टर्स को राहत देने के लिए 6 लाख करोड़ के बूस्टर डोज का आज शेयर बाजार बहुत ठंडा रिस्पांस दे रहा है। प्रीओपन में शेयर बाजार में उत्साह नजर नहीं आ रहा है। सेंसक्स आज 542 अंक गिरकर 31,466.33 के स्तर पर खुला। वहीं शुरुआती कारोबार में निफ्टी 175 अंक फिसल गया।  

9:28 बजे: अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी एफएमसीजी और फार्मा को छोड़ सभी सेक्टर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी टॉप गेनर की लिस्ट में बजाज फाइनेंस 1.65 फीसद , आईटीसी 1.39 फीसद, नेस्ले 1.06 फीसद, कोटक महिंद्रा बैंक 0.86 और सन फार्मा 0.77 फीसद की बढ़त के साथ ऊपर हैं। वहीं इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स टॉप लूजर में हैं।

वहीं अगर दुनियभर के बाजारों की बात करें तो बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। अमेरिका का डाउ जोंस 2.17% की गिरावट के साथ 516 अंक लुढ़ककर 23,248.00 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.55% की गिरावट के साथ 139.38 अंक नीचे 8,863.17 पर बंद हुआ। एसएंडपी 1.75 फीसदी गिरा। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.50 फीसदी गिरकर तो वहीं फ्रांस, जर्मनी, इटली के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए।

कोरोना संकट से पटरी से उतरी अर्थव्यस्था की गाड़ी को रफ्तार देने के लिए मोदी के 20 लाख करोड़ के विशेष पैकेज में से बुधवार को करीब 6 लाख करोड़ की 15 घोषणाएं की गईं। इसका आज शेयर बाजार कैसे रिएक्ट करता है, बाजार खुलते ही लग जाएगा। हालांकि बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ बंद हुए थे।  बता दें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमएसएमई, एनबीएफसी, एमएफआई, डिस्कॉम, रियल एस्टेट, टैक्स और कॉन्ट्रैक्टर्स को राहत देने के लिए 15 घोषणाएं कीं। 

बता दें  20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा के बाद बुधवार सुबह उड़ान भरने वाला शेयर बाजार सुस्त होने के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ। सुबह 1470 अंकों की उछाल के साथ खुलने वाला सेंसेक्स 637 अंकों की बढ़त के साथ 32,008 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 9,584.20 के स्तर पर खुलने के बाद 187.00 (2.03% ) अंकों की उछाल के साथ 9,383.55 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें: 20 लाख करोड़ के पैकेज में मिडिल क्लास के लिए कहां राहत और कहां आफत, इन हैंड सैलरी बढ़ेगी पर फ्लैट के लिए इंतजार भी बढ़ेगा

वैसे इस पैकेज पर उद्योग जगत ने कहा, प्रोत्साहन पैकेज से अर्थव्यवस्था को कोरोना संकट से पार पाने में मदद मिलेगी । उद्योग जगत ने बुधवार को वित्त मंत्री के एमएसएमई, वितरण कंपनियों और रीयल एस्टेट क्षेत्र को ध्यान में रखकर लाए गए प्रोत्साहन पैकेज की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे कंपनियों और अर्थव्यवस्था को कोरोना वायरस संकट के प्रभाव से निपटने में मदद मिलेगी। उद्योग मंडलों ने कहा कि इन उपायों से बाजार में नकदी बढ़ेगी और संकट में फंसे सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को नया जीवन मिलेगा।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,