सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, सबसे ज्यादा फायदे में TCS
मुख्य बातें
- Share Market News: सेंसेक्स की टॉप 10 में 8 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,51,456.45 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई
- सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) रही

Share Market News: सेंसेक्स की टॉप 10 में 8 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,51,456.45 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) रही। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,444.59 अंक या 2.52 प्रतिशत के लाभ में रहा।
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 46,016.2 करोड़ रुपये के उछाल से 14,11,058.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 33,861.41 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,44,922.53 करोड़ रुपये रहा।
इन्फोसिस की बाजार हैसियत 23,425.29 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 7,32,177.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 17,226.59 करोड़ रुपये के लाभ से 4,31,926.08 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक का 16,601.55 करोड़ रुपये के उछाल से 5,59,009.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बाजार पूंजीकरण में 6,113.36 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 4,73,182.90 करोड़ रुपये रहा। इसी तरह हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 5,850.48 करोड़ रुपये बढ़कर 5,42,262.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल ने सप्ताह के दौरान 2,361.57 करोड़ रुपये जोड़े और उसका बाजार मूल्यांकन 3,95,535.80 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
यह भी पढ़ें- छप्परफाड़ रिटर्न: 29 रुपये के इस शेयर ने 1 लाख रुपये को बना दिया 2.45 करोड़, क्या आपके पास है ये स्टॉक?
इस रुख के उलट एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 2,870.45 करोड़ रुपये घटकर 4,53,231.97 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 2,396.57 करोड़ रुपये घटकर 15,77,382.90 करोड़ रुपये पर आ गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा।
लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें

