Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Many benefits of EPFO pension portal every important information will be available at one click

EPFO पेंशन पोर्टल के अनेक फायदे, एक क्लिक पर मिलेगी हर जरूरी जानकारी 

रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को पेंशन से जुड़ी छोटी-छोटी जानकारियों के लिए ऑफिसों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसी समस्या को  समाप्त करने के लिए श्रम मंत्रालय लगातार कोशिश कर रहा है। ईपीएफओ ने...

EPFO पेंशन पोर्टल के अनेक फायदे, एक क्लिक पर मिलेगी हर जरूरी जानकारी 
Tarun Singh लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 22 Jan 2021 05:19 PM
हमें फॉलो करें

रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को पेंशन से जुड़ी छोटी-छोटी जानकारियों के लिए ऑफिसों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसी समस्या को  समाप्त करने के लिए श्रम मंत्रालय लगातार कोशिश कर रहा है। ईपीएफओ ने अपने पोर्टल पर पेंशनर्स के लिए अनेक सुविधाएं दिया है। जहां पेंशनर्स को पेंशन से जुड़े अनके सवालों के जवाब मिल जाएंगे। 

जीवन प्रमाण संबंधी पूछताछ 

पेंशनर्स को हर साल जीवित प्रमाण पत्र जमा करना होता है। जिसके कारण उन्हें आफिसों के चक्कर लगाते हुए देखा जाता है। लेकिन अब जीवन प्रमाण पत्र संबंधी हर जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध होगी। 

पीपीओ नम्बर को जानें 

पीपीओ नम्बर 12 डिजिट का एक रेफरेंस नम्बर होता है। रिटायरमेंट के बाद EPFO कर्मचारी को यह नम्बर जारी करता है। अब कर्मचारी पोर्टल से यह जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस आप्सन क्लिक करने के बाद पीएफ नम्बर या रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट नम्बर सब्मिट करना होगा। उसके बाद पीपीओ नम्बर दिखने लगेगा।

पीपीओ सम्बन्धी पूछताछ 

कर्मचारी अपने पीपीओ सम्बन्धी जानकारी भी यहां से प्राप्त कर सकेंगे। साथ भुगतान से जुड़ी जानकारी भी यहां मिल जाएगी। 

— EPFO (@socialepfo) January 22, 2021

पेंशन की स्थिति 

कर्मचारी अपने पेंशन की मौजूदा स्थिति को भी प्राप्त कर पाएंगे।

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें