संयोगितागंज अनाज मंडी में गुरुवार को चना कांटा 25 रुपये, तुअर (अरहर) 100 रुपये और मूंग के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई। वहीं स्थानीय खाद्य तेल बाजार में गुरुवार को सोयाबीन रिफाइंड के भाव में 15 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी हुई। मूंगफली तेल 10 रुपये प्रति 10 किलोग्राम सस्ता बिका। तिलहन में सोयाबीन 75 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी।कपास्या खली के भाव 50 रुपये प्रति 60 किलोग्राम की तेजी लिए रहे।
दलहन
- चना (कांटा) 4550 से 4575,
- मसूर 5100 से 5125,
- मूंग 7800 से 8000, मूंग हल्की 6000 से 7200,
- तुअर (अरहर) नई निमाड़ी 5000 से 5550, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 5600 से 5650, तुअर लाल (कर्नाटक) 5800 से 6000,
- उड़द 6800 से 7000, हल्की 5500 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल।
दाल
- तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 8200 से 8300,
- तुअर दाल फूल 8400 से 8500,
- तुअर दाल बोल्ड 8700 से 8900,
- नई तुअर दाल 8800 से 9300,
- चना दाल 5400 से 5900
- मसूर दाल 6250 से 6550
- मूंग दाल 8500 से 8800,
- मूंग मोगर 9100 से 9700
- उड़द दाल 9600 से 9900,
- उड़द मोगर 9400 से 9800 रुपये प्रति क्विंटल।
चावल
- बासमती (921) 8500 से 9000,
- तिबार 7000 से 7500
- दुबार 6500 से 7000
- मिनी दुबार 5500 से 6000
- मोगरा 3000 से 5500,
- बासमती सैला 4500 से 6500,
- कालीमूंछ 5000 से 7000,
- राजभोग 5900 से 6000,
- दूबराज 3500 से 4000,
- परमल 2400 से 2600,
- हंसा सैला 2300 से 2500,
- हंसा सफेद 2100 से 2400,
- पोहा 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल।
तिलहन
- सोयाबीन 4450 से 4500,
- सरसों (निमाड़ी) 5050 से 5100 रुपये प्रति क्विंटल।
तेल
- मूंगफली तेल इंदौर 1390 से 1410,
- सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1175 से 1180
- सोयाबीन साल्वेंट 1105 से 1110
- पाम तेल 1115 से 1120 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।
कपास्या खली
- कपास्या खली इंदौर 1350
- कपास्या खली देवास 1350
- कपास्या खली उज्जैन 1350
- कपास्या खली खंडवा 1325
- कपास्या खली बुरहानपुर 1325
- कपास्या खली अकोला 2050 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी।