Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़mandi bhav today decline in oil oilseed market Soya bean crude palm oil Chana dal rate also falls

मंडी भाव: तेल-तिलहन बाजार में चौतरफा गिरावट, चना दाल का भी गिरा रेट

सोयाबीन डीगम पर आयात शुल्क कम होने संबंधी अफवाह फैलने से बुधवार को दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोयाबीन, कच्चा पॉम तेल सहित (सीपीओ) सहित लगभग सभी तेल-तिलहन में चौतरफा गिरावट देखी गई। बाजार सूत्रों ने...

Drigraj Madheshia एजेंसी, नई दिल्ली इंदौरThu, 3 Dec 2020 10:15 AM
हमें फॉलो करें

सोयाबीन डीगम पर आयात शुल्क कम होने संबंधी अफवाह फैलने से बुधवार को दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोयाबीन, कच्चा पॉम तेल सहित (सीपीओ) सहित लगभग सभी तेल-तिलहन में चौतरफा गिरावट देखी गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि स्टॉक कम होने और जाड़ों में मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए हालांकि, सरसों तेल तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। वहीं इंदौर के संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को चना दाल के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई।

सूत्रों ने कहा कि अफवाह से जो शिकागो एक्सचेंज आरंभिक कारोबार में 1.5 प्रतिशत नीचे चल रहा था, वह अचानक आधा प्रतिशत तेज हो गया। सोयाबीन डीगम में गिरावट को देखते हुए सोयाबीन के बाकी तेलों में भी गिरावट रही। सूत्रों ने कहा कि बाजार में अफवाह उड़ाने वालों के खिलाफ कड़ाई से निपटा जाना चाहिये। ऐसे समय जब म.प्र., महाराष्ट्र और राजस्थान में सोयाबीन की आवक चल रही है। ऐसी अफवाहों से किसानों को नुकसान होता है और उन्हें अपने उत्पाद कम कीमत पर बेचने पड़ जाते हैं।  मलेशिया एक्सचेंज में एक प्रतिशत की गिरावट आने से भी सीपीओ सहित पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट रही। 

तेल-तिलहन बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

  •      सरसों तिलहन - 6,225 - 6,275 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
  •      मूंगफली दाना - 5,415- 5,465 रुपये।
  •      मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,750 रुपये।
  •      मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,130 - 2,190 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों तेल दादरी- 12,300 रुपये प्रति क्विंटल।
  •      सरसों पक्की घानी- 1,880 - 2,030 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों कच्ची घानी- 2,000 - 2,110 रुपये प्रति टिन।
  •      तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।
  •      सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 11,500 रुपये।
  •      सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 11,200 रुपये।
  •      सोयाबीन तेल डीगम- 10,200 रुपये।
  •      सीपीओ एक्स-कांडला- 8,680 रुपये।
  •      बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 10,000 रुपये।
  •      पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 10,200 रुपये।
  •      पामोलीन कांडला- 9,450 रुपये (बिना जीएसटी के)।
  •      सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी भाव 4,550 - 4,600 लूज में 4,385 -- 4,415 रुपये।
  •      मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये।

इंदौर मंडी का भाव
     
     दलहन

  •      चना (कांटा) 4975 से 5000,
  •      मसूर 5175 से 5200,
  •      मूंग 7700 से 8000, मूंग हल्की 5700 से 6500,
  •      तुअर निमाड़ी (अरहर) 5200 से 5800, महाराष्ट्र तुअर सफेद (अरहर) 6200 से 6300,
  •      उड़द 7500 से 8000, हल्की 6000 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल।

     
     दाल

  •      तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 9100 से 9200,
  •      तुअर दाल फूल 9300 से 9400,
  •      तुअर दाल बोल्ड 9600 से 9800,
  •      चना दाल 6050 से 6550,
  •      मसूर दाल 6200 से 6500,
  •      मूंग दाल 8700 से 9000,
  •      मूंग मोगर 9700 से 10200,
  •      उड़द दाल 9600 से 9900,
  •      उड़द मोगर 9600 से 10200 रुपये प्रति क्विंटल।

          चावल

 

  •      बासमती (921) 8500 से 9000,
  •      तिबार 7000 से 7500,
  •      दुबार 6500 से 7000,
  •      मिनी दुबार 5500 से 6000,
  •      मोगरा 3000 से 5500,
  •      बासमती सैला 4500 से 6500,
  •      कालीमूंछ 5000 से 7000,
  •      राजभोग 5900 से 6000,
  •      दूबराज 3500 से 4000,
  •      परमल 2400 से 2600,
  •      हंसा सैला 2300 से 2500,
  •      हंसा सफेद 2100 से 2400,
  •      पोहा 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल।

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें