Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़mandi bhav aaj Softening in mustard soyabean and cottonseed oil hike price of gram lentils lentils moong tur dal

मंडी भाव: सरसों, सोयाबीन और बिनौला तेल में नरमी, चना दाल, मसूर, मूंग, तुअर दाल के भाव में उछाल

वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बावजूद दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को मांग कमजोर पड़ने से सरसों, सोयाबीन और बिनौला तेल सहित पाम एवं पामोलीन तेल कीमतों में नुकसान दर्ज हुआ।  वहीं...

Drigraj Madheshia एजेंसी, नई दिल्ली इंदौरWed, 6 Jan 2021 10:44 AM
हमें फॉलो करें

वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बावजूद दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को मांग कमजोर पड़ने से सरसों, सोयाबीन और बिनौला तेल सहित पाम एवं पामोलीन तेल कीमतों में नुकसान दर्ज हुआ।  वहीं इंदौर के संयोगितागंज अनाज मंडी में मंगलवार को चना दाल 100 रुपये, मसूर दाल 50 रुपये, मूंग दाल 100 रुपये, मूंग मोगर 100 रुपये, तुअर (अरहर) दाल 200 रुपये व उड़द मोगर के भाव में 200 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई। 

बाजार सूत्रों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर तेजी का रुख है, जिससे कीमतों पर दबाव बना रहा। मलेशिया एक्सचेंज में कच्चे पॉम तेल (सीपीओ) का स्टॉक 14 साल के न्यूनतम स्तर पर है, जिसकी वजह से मलेशिया एक्सचेंज में तेजी रही। कोरोना वायरस के कारण वहां सीपीओ का उत्पादन प्रभ्रावित हुआ है। 

उन्होंने कहा कि सरकार को खाद्य तेलों के आयात पर निर्भरता कम करते हुए देश में तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देना चाहिये। आयात महंगा होने से सोयाबीन तेल मिल डिलीवरी दिल्ली का भाव 13,080 रुपये क्विंटल हो गया है, जबकि सरसों मिल डिलीवरी दादरी का भाव 12,950 रुपये क्विंटल बोला जा रहा है।  सूत्रों का मानना है कि सरकार को गेहूं और धान की ही तरह ही तिलहन उत्पादकों को प्रोत्साहित कर तिलहन उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ना चाहिए।     

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (रुपये प्रति क्विंटल)

  •      सरसों तिलहन - 6,440 - 6,490 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
  •      मूंगफली दाना - 5,460- 5,525 रुपये।
  •      मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,650 रुपये।
  •      मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,145 - 2,205 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों तेल दादरी- 12,950 रुपये प्रति क्विंटल।
  •      सरसों पक्की घानी- 1,970 -2,120 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों कच्ची घानी- 2,100 - 2,215 रुपये प्रति टिन।
  •      तिल तेल मिल डिलिवरी - 11,100 - 15,100 रुपये।
  •      सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,080 रुपये।
  •      सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,630 रुपये।
  •      सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,840 रुपये।
  •      सीपीओ एक्स-कांडला- 9,970 रुपये।
  •      बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,200 रुपये।
  •      पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 11,580 रुपये।
  •      पामोलिन कांडला 10,680 (बिना जीएसटी के)
  •      सोयाबीन तिलहन मिल डिलीवरी 4,725- 4,750 रुपये, लूज में 4,600- 4,635 रुपये
  •      मक्का खल (सरिस्का) 3,525 रुपये

इंदौर में चना दाल, मसूर, मूंग, तुअर दाल के भाव में वृद्धि

दलहन  

  • चना (कांटा) 4700 से 4725,
  • मसूर 5200 से 5250,
  • मूंग 7800 से 8200, मूंग हल्की 6200 से 7500,
  • तुअर (अरहर) नई निमाड़ी 5100 से 5700, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 5850 से 5900, तुअर लाल (कर्नाटक) 6100 से 6200,
  • उड़द 7000 से 7400, हल्की 5700 से 6300 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल

  • तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 8500 से 8600, 
  • तुअर दाल फूल 8700 से 8800, 
  • तुअर दाल बोल्ड 9000 से 9200,
  • नई तुअर दाल 9300 से 9600,
  • चना दाल 5500 से 6000
  • मसूर दाल 6400 से 6700
  • मूंग दाल 8700 से 9000,
  • मूंग मोगर 9200 से 9800 
  • उड़द दाल 8300 से 8600, 
  • उड़द मोगर 9600 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल

  • बासमती (921) 9000 से 9500,
  • तिबार 7500 से 8000
  • दुबार 6500 से 7000
  • मिनी दुबार 6000 से 6500
  • मोगरा 3500 से 5500, 
  • बासमती सैला 6500 से 8500, 
  • कालीमूंछ 5000 से 7000,
  • राजभोग 5900 से 6000, 
  • दूबराज 3500 से 4000,
  • परमल 2500 से 2600, 
  • हंसा सैला 2450 से 2550, 
  • हंसा सफेद 2200 से 2300, 
  • पोहा 3200 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें