ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News BusinessLPG Price Commercial LPG Cylinder price cut 12 times in one year while domestic lpg up by 5 times

LPG Price: कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर रहम, घरेलू पर सितम, एक साल में कितनी बार सस्ता हुआ 19 Kg वाला सिलेंडर

करीब पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Price 14 Kg ) के रेट 5 बार बदले और और हर बार महंगा ही हुआ। इसके विपरीत 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में कुल 18 बार बदलाव हुए।

LPG Price: कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर रहम, घरेलू पर सितम, एक साल में कितनी बार सस्ता हुआ 19 Kg वाला सिलेंडर
Drigraj Madheshiaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 01 Nov 2022 10:41 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

LPG Price Today: करीब पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Price 14 Kg ) के रेट 5 बार बदले और और हर बार महंगा ही हुआ। इसके विपरीत 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में कुल 18 बार बदलाव हुए। इसमें 12 बार सिलेंडर सस्ता हुआ और केवल 6 बार महंगा। 

क्या आप जानते हैं कि आखिरी बार घरेलू एलपीजी (LPG Cylinder) के दाम कब बदले थे?  इस साल 6 जुलाई को 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव में बदलाव किया गया था। वह भी उपभोक्ताओं की जेब पर 50 रुपये का बोझ डालते हुए। इस एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में जहां 153.5 रुपये महंगा हुआ, वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर केवल 34.5 रुपये। 

यह भी पढ़ें: LPG Price: एलपीजी सिलेंडर 115 रुपये सस्ता हो गया, 14.2 Kg सिलेंंडर के ये हैं आज के रेट

यह भी पढ़ें: 

एक साल में 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट में बदलाव

6 अक्टूबर 2021    899.50 15 रुपये बढ़ा
 22 मार्च 2022    949.50    50 रुपये बढ़ा
7 मई 2022    999.50     50 रुपये बढ़ा
19 मई 2022    1003    3.50 रुपये बढ़ा
6 जुलाई 2022    1053    50 रुपये बढ़ा


एक साल में कितनी बार बदले 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम (दिल्ली में रेट)

1 नवंबर 2022    1744    115.50
1 अक्टूबर 2022    1859.50   25.50 रुपये सस्ता
1 सितंबर 2022    1885.00    91.50 रुपये सस्ता
1 अगस्त 2022    1976.50    36 रुपये सस्ता
6 जुलाई 2022    2012.50    8.50 रुपये सस्ता
1 जुलाई 2022    2021.00    207 रुपये सस्ता
1 जून 2022    2219.00    135 रुपये सस्ता
19 मई 2022    2354.00    8 रुपये महंगा
7 मई 2022    2346.00    8.50 रुपये सस्ता
1 मई 2022    2355.50    102.50 रुपये महंगा
1 अप्रैल 2022    2253.00    250 रुपये महंगा
22 मार्च 2022    2003.50 9.50 रुपये सस्ता
1 मार्च 2022    2012.00 105 रुपये महंगा
1 फरवरी 2022    1907.00    91.50 रुपये सस्ता
1 जनवरी 2022    1998.50    102.50 रुपये सस्ता
1 दिसंबर 2021    2101.00 100.50 रुपये महंगा
1 नवंबर 2021    2000.50        266.50 रुपये महंगा
6 अक्टूबर 2021    1734.00    करीब 2 रुपये सस्ता
स्रोत: आईओसी 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें